{"_id":"2397d7d6e65c8e46b50d5e4bb7253455","slug":"chewing-gum-can-cause-migraine","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए च्यूइंग गम का है यह नुकसान","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
युवाओं के लिए च्यूइंग गम का है यह नुकसान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Dec 2013 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
च्यूइंग गम के शौकीनों के लिए बुरी खबर है। हाल में हुए एक शोध में माना गया है कि जो किशोर अधिक च्यूइंग गम खाते हैं, उन्हें माइग्रेन का रिस्क अधिक होता है।
विज्ञापन
दांतों की सफेदी खत्म कर देती है ये पांच डाइट
विज्ञापन
तल अवीव यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने माना कि अधिक च्यूइंग गम खाने वाले युवाओं को सिरदर्द अधिक होता है और उन्हें माइग्रेन की आशंका अधिक होती है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का मानना है कि च्यूइंग गम चबाते वक्त मसूड़ों के जोड़ों पर स्ट्रेस होता है जिसकी वजह से सिरदर्द अधिक होता है।
शोधकर्ता वाटमबर्ग के अनुसार, ''डाक्टरों का मानना है कि मसूड़ों के ज्वाइंट - टेंपोरोमेंडीबुलर ज्वाइंट (टीएमजे) पर दबाव अक्सर माइग्रेन के ट्रिगर में से एक है, लेकिन च्यूइंग गम के अधिक सेवन से इसका संबंध हो सकता है, यह जानकारी चौंकाने वाली है।''
शोधकर्ताओं का मानना है कि चूंकि किशोरों में च्यूइंग गम की लत अधिक होती है इसलिए उनके लिए यह रिस्क सबसे अधिक है।
यह शोध पेडियाट्रिक न्यूरोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है।