फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   breast milk can boost child's brain

जानिए तेज दिमाग के बच्चों का क्या है राज

Mon, 10 Jun 2013 12:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 10 Jun 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
breast milk can boost child's brain

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा न सिर्फ शरीर से मजबूत हो बल्कि उसका दिमाग भी तेज हो तो उसे मां का दूध कम से कम तीन महीने जरूर पिलाएं। अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी के शोध के मुताबिक बच्चे को तीन महीने तक मां का दूध पिलाने से उसका दिमाग 30 प्रतिशत अधिक विकसित होता है।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि जो बच्चे तीन महीनों तक मां का दूध पीते हैं वे अपेक्षाकृत जल्दी समझना और बोलना सीखते हैं और उनकी याददाश्त तेज होती है।

विज्ञापन


शोधकर्ता डॉ. सीयेन देओनी के अनुसार, 'हमने मां का दूध पीने वालों और न पीने वाले बच्चों का तुलनात्मक अध्ययन किया जिसमें मां का दूध पीने वाले बच्चों के दिमाग में 20 से 30 प्रतिशत का विकास होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने एमआरआई की सहायता से बच्चों का दिमाग स्कैन 133 बच्चों के दिमाग की स्कैनिंग की जो एक समय पर और संबंधित परिवारों में हुए। शोध में पाया कि मां के दूध का सीधा संबंध दिमाग के विकास से है।


डॉ. देओनी बताते हैं कि हमारे शोध के नतीजे मां के दूध के महत्व को पुख्ता करने की दिशा में अहम हैं और माओं को अपने बच्चों को अधिक से अधिक अपना दूध पिलाना चाहिए। यह शोध न्यूरोलमेज जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed