फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   breast feeding keep mothers slim

ब्रेस्टफीडिंग से स्लिम रहती है मां

Fri, 03 Aug 2012 05:30 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2012 05:30 PM IST
विज्ञापन
 breast feeding keep mothers slim

अगर आपको भी अधिक उम्र में भी छरहरी दिखने वाली महिलाओं को देखकर रश्क होता है तो यह जानकारी आपको जरूरी भाएगी। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के एक शोध के अनुसार, जो महिलाएं अपने बच्चों को छह महीनों तक अपना दूध पिलाती हैं वे लंबे समय तक स्लिम रहती हैं।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं का मानना है कि प्रसव के कुछ महीनों तक शिशु को अपना दूध पिलाने वाली महिलाओं में अगले 30 सालों तक मोटापा न होने की संभावना अधिक होती है। 'इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी' में प्रकाशित हुए इस शोध में 7,40,600 महिलाओं का अध्ययन किया गया।
विज्ञापन


शोधकर्ता डॉ. क्रिस्टी बैब्रो के अनुसार, 'हम सभी अब तक ब्रेस्ट फीडिंग को बच्चे की सेहत से जोड़कर देखते थे लेकिन इस शोध से साबित हुआ है कि यह मां की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं।'   
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेस्टफीडिंग और वेट लॉस
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के बढ़ने वाले वजन को घटाने में ब्रेस्ट फीडिंग के फायदे पहले भी कई शोधों में साबित किए जा चुके हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान शरीर से अधिक मात्रा में ऊर्जा निकलती है जो एक दिन में 500 कैलोरी बर्न होने के बराबर है।

कम होता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा

कई शोधों में यह साबित हो चुका है कि जो महिलाएं अपने बच्चों को अपना दूध पिलाती हैं उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 25 प्रतिशत तक कम हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि जितने लंबे समय तक महिलाएं बच्चों को अपना दूध पिलाती हैं, उनमें ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क उतना ही कम होता है।

ओवरी के कैंसर की घटती है आशंका
कई अध्ययनों में माना गया है कि जब मां अपने बच्चे को दूध पिलाती है तो उस दौरान मैं में एस्ट्रोजेन नामक हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। एस्ट्रोजेन की कमी से यूट्रेस के टिशु की क्षतिपूर्ति होती है जिससे कैंसर से लड़ने में आसानी होती है।


नहीं होता आस्टिओपरोसिस
कई शोधों में माना गया है कि जो महिलाएं अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड नहीं कराती हैं उनमें  आस्टिओपरोसिस नामक बीमारी का आशंका अधिक होती है। आस्टिओपरोसिस हड्डियों का वह रोग है जिसमें फ्रैक्चर की आशंका अधिक रहती है। महिलाओं को मैनोपॉज के बाद इस बीमारी की आशंका अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed