वजन घटाना चाहते हैं तो डाइट में जरूर करें यह बदलाव
वजन घटाने के लिए अगर आप डाइटिंग के नाम पर भूखा रहते हैं तो अब यह आदत बदल लें। हाल में हुए शोध की मानें तो सुबह हेवी नाश्ता करने वाले लोग डाइटिंग करने वालों की अपेक्षा वजन अधिक प्रभावी तरीके से घटाते हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ के शोधकर्ताओं की मानें तो सुबह नाश्ता करने वाले लोग अधिक कैलोरी घटाते हैं।
कुछ ऐसे हुआ शोध
शोधकर्ताओं ने 21 से 60 साल की उम्र के प्रतिभागियों पर छह सप्ताह तक शोध किया और इस आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।
उन्होंने माना कि सुबह नाश्ता करने वाले लोग अधिक सक्रिय होते हैं और दिन भर स्नैक्स खाने की उनकी इच्छा नहीं होती है। शोध के दौरान प्रतिभागियों का एक समूह सुबह नाश्ता और दो घंटे सैर के बाद उनका परीक्षण किया गया।
उन्होंने पाया कि नाश्ते के बाद प्रतिभागी अधिक ऊर्जा खर्च करते हैं जिससे प्रतिदिन 442 कैलोरी कम करते हैं।