फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   bio artificial ovary help women to conceive

जो मां नहीं बन सकतीं उनके लिए खुशखबरी

Mon, 08 Apr 2013 05:22 PM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
वाशिंगटन/एजेंसी Updated Mon, 08 Apr 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
bio artificial ovary help women to conceive

घर में बच्चे की किलकारी की आस अब बेकार नहीं जाएगी। विज्ञान ने अब निसंतान महिलाओं के मां बनने के सपने को सच करने के लिए एक ऐसी बायो-आर्टिफिशियल ओवरी (अंडाशय) तैयार की है जो गर्भ ठहरने में उनकी मदद करेगी।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों का दावा है कि स्टेम सेल्स से बनी यह ओवरी अब तक इस समस्या के उपचार के लिए प्रचलित हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी का विकल्प हो सकती है।

हाल में वेक फॉरेस्ट बैपिस्ट मेडिकल सेंटर इंस्टिट्यूट फॉर रीजनरेटिव मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने इस ओवरी को तैयार किया है।  शोधकर्ता इमैनुअल सी. ओपरा ने बताया, 'हमारा लक्ष्य एक ऐसे टिशु या सेल बेस हार्मोन थेरेपी - आर्टिफिशियल ओवरी को तैयार करना था जो दवाओं से अधिक प्रभावी हो और प्राकृतिक तरीके से गर्भ ठहरने में महिलाओं की मदद कर सके।'
विज्ञापन


उनका दावा है कि इस ओवरी की सहायता से महिलाओं में गर्भ ठहरने की संभावना किसी भी दूसरी प्रक्रिया से अधिक प्रभावी और प्राकृतिक होगी। इसमें महिलाओं के टिशु से ही ओवरी तैयारी होगी जो शरीर में मौजूद ओवरी की जगह काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ता टैमर यलसिंकाया के अनुसार, 'इस शोध के आधार पर हम उम्मीद कर सकते हैं कि समय से पहले ओवरी खराब होने या कम उम्र में मैनोपॉज से गुजरने वाली महिलाओं के लिए यह ओवरी बेहद प्राकृतिक तौर पर मददगार होगी। यह ओवरी की तरह ही जरूरी हार्मोन्स का निर्मा करने में सक्षम होगी और इसे शरीर उसी तरह संचालित करेगा जिस तरह अन्य हिस्सों को करता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed