{"_id":"c3a31b18-00b8-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"benefits-of-eating-apple-daily","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजाना एक सेब खाने से क्यों दूर रहता है डॉक्टर","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
रोजाना एक सेब खाने से क्यों दूर रहता है डॉक्टर
mensxp.com
Updated Thu, 20 Sep 2012 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिदिन एक सेब खाने से डॉक्टर हमेशा दूर रहेगा। यह कहावत तो आप बचपन से सुनते आ रहे होंगे लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि सेब में ऐसी कौन सी खूबियां हैं जो इसे इतना सेहतमंद फल बनाती हैं? तो चलिए, हम आपको सेब की कुछ खास खूबियों की जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी
सेब में एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो हमारे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। इससे शरीर को विभिन्न प्रकार के संक्रमणों व रोगों से लड़ने में सहायता मिलती है।
विज्ञापन
दांतों के लिए फायदेमंद
सेब से निकलने वाला रस मुंह में बैक्टीरिया को मारता है। यह न केवल दांतों को संक्रमण से बचाता है बल्कि उन्हें मजबूत भी बनाता है। दांतों में सड़न व अन्य समस्याएं भी सेब के सेवन से नहीं होतीं।
विज्ञापन
बैड कॉलेस्ट्रॉल घटेगा
वजन कम करने के लिए अगर आप डाइटिंग करने की सोच रहे हैं तो अपनी डाइट में सेब को तो शामिल कर ही लें क्योंकि सेब के सेवन से बैड कॉलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।
कैंसर से बचाव
विभिन्न शोधों में अब यह बात साबित हो चुकी है कि सेब में ऐसे कई तत्व हैं जो कैंसर की कोशिकाओं को रोकने में मदद करते हैं। हां, सेब का यह फायदा तभी होगा जब आप इसे इसके छिलके सहित खाएंगे।
दिल के लिए फायदेमंद
प्रतिदिन सेब का सेवन शरीर की धमनियों को सुचारु करता है। यह फाइबर का बड़ा स्रोत है जो कॉलेस्ट्रॉल को क्लॉट होने से रोकता है। इससे आपका दिल सेहतमंद रहेगा।
लिवर का टॉक्सिन हटेगा
हम भोजन में अक्सर तैलीय, जंक फूड और बहुत अधिक मीठा खाते हैं जो लिवर में कई तरह के टॉक्सिन्स छोड़ते हैं। सेब खाने से लिवर का सारा टॉक्सिन निकल जाता है।
मोटापा घटाने में मददगार
सेब फाइबर युक्त फल है जिसे तमाम डाइटिशियन बहुत मोटे लोगों के डाइट चार्ट में शामिल करते हैं। इससे व्यक्ति की भूख बिना अधिक कैलोरी के सेवन के शांत हो जाती है।