{"_id":"16dc2cfa-d98c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"back-pain-relief-by-massaging-over-three-acupressure-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमर दर्द में आराम दिलाएंगी इन अंगों की मसाज","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
कमर दर्द में आराम दिलाएंगी इन अंगों की मसाज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 21 Jun 2013 07:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफिस में देर तक बैठकर काम, शारीरिक श्रम कम करना, कोई चोट या सर्जरी के बाद स्ट्रेच, कमर दर्द की वजह जो भी हो लेकिन इसकी तकलीफ हमें बिस्तर से उठने नहीं देती। पेन किलर भी कोई कब तक खाए।
विज्ञापन
अगर आप भी कमर दर्द से परेशान हैं और इससे आराम का ऐसा उपाय खोज रहे हैं जो प्रभावी भी हो और पेन किलर से छुटकारा भी मिले, तो एक्यूप्रेशर थेरेपी की मसाज आपके लिए मददगार हो सकती है। आइए जानें शरीर के किन अंगों पर मसाज करके आप कमर दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
हाथों पर मसाज
- आराम से बैठ जाएं और दाएं हाथ को बाएं हाथ से पकड़े।
- अब दाएं हाथ के अंगूठे और पहली उंगली के गैप को बाएं हाथ से दबाएं।
- धीरे-धीरे दबाव बढ़ाएं और कम से कम 10 सेकंड तक तेजी से दबाएं।
- यह प्रक्रिया अब दूसरे हाथ से दोहराएं।
- कम से कम तीन बार इस पूरी प्रक्रिया को करें।
- इस प्वाइंट पर मसाज से कमर दर्द के अलावा, सिर दर्द जैसी समस्याओं से भी आराम मिलता है।
कमर पर मसाज
- पेट के बल लेट जाएं और खुद से या किसी सहयोगी की मदद से प्वाइंट्स पर मसाज करें।
- हाथों से लोवर बैक के मध्य में प्वाइंट खोजें और उस पर देर तक दबाव बनाएं।
- फिर उसके समानांतर दोनों तरफ तीन-तीन प्वाइंट्स खोजें और उनपर दबाव बनाएं।
- इसके बाद हिप्स के बिल्कुल मध्य में प्रेशर दें।
- यह लोवर बैक में तेज दर्द से तुरंत आराम पाने की आसान तकनीक है।
पंजों पर मसाज
- आराम से बैठ जाएं।
- कमर के जिस हिस्से में अधिक दर्द हो उस ओर के पैर के पंजों को अपना हाथों में लें।
- अब अंगूठे और पहली उंगली के बीच के हिस्से पर अंगूठे से मसाज करें।
- धीरे-धीरे दबाव बढ़ाएं और एक मिनट तक इसी अवस्था में रहें।
- अब दूसरे पैर के पंजों से यही प्रक्रिया दोहराएं।
एक्यूप्रेशर मसाज से सिरदर्द ठीक करने की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन