फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   antibiotic resistance causes

दवाओं का असर हो रहा है कम, जानें क्या है वजह

Fri, 04 Jul 2014 11:06 AM IST
Updated Fri, 04 Jul 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
antibiotic resistance causes

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा है कि एंटीबायोटिक प्रतिरोध के बढ़ते ख़तरे पर ध्यान नहीं दिया गया तो दुनिया चिकित्सा के 'अंधकार युग' में वापस चली जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बात की समीक्षा की जाएगी कि क्यों हाल के वर्षों में बेहद कम एंटी माइक्रोबियल दवाएँ सामने आई हैं।

एंटीबायोटिक काम करना क्यों बंद करती हैं?

एंटीबायोटिक दवाएं बैक्टीरिया को ख़त्म कर देती हैं या उनकी वृद्धि को रोक देती हैं, लेकिन लगातार इस्तेमाल से बैक्टीरिया में उत्परिवर्तन के कारण एक प्रतिरोध क्षमता पैदा हो जाती है। प्रतिरोध की यह क्षमता बैक्टीरिया की एक प्रजाति से दूसरी में चली जाती है।
विज्ञापन


ओवरडोज़ है ज़िम्मेदार?
अधिकाधिक एंटीबायोटिक के इस्तेमाल से यह प्रतिरोध तेज़ी से पैदा होता है। विशेषज्ञ इसके लिए अंधाधुंध एंटिबायोटिक दवाओं के इस्तेमाल को ज़िम्मेदार मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात हाथ से बाहर?
कई बार छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी ये दवाएं ली जाती हैं और कुछ मामलों में इलाज अधूरा रह जाने पर बैक्टीरिया उस दवा के प्रति प्रतिरोध पैदा कर लेते हैं।


माना जा रहा है कि ठीक होने वाली कुछ बीमारियां एंटीबायोटिक के कारण लाइलाज हो जाएंगी।

बढ़ता ख़तरा
एमआरएसए सुपर बग इतनी सारी दवाओं के प्रति प्रतिरोध क्षमता विकसित कर चुका है कि इनका इलाज पहले ही मुश्किल हो गया है।

कई दवाओं के प्रति प्रतिरोध क्षमता वाले टीबी के बैक्टीरिया और न्यू डेल्ही मेटैलौ-बीटा-लैक्टामेज़ (एनडीएम-1) गंभीर ख़तरा बन चुके हैं।

शोध की कमी

दवा कंपनियां सामान्य संक्रमण के लिए तरह-तरह की एंटीबायोटिक दवाएं बनाने पर शोध तो कर रही हैं लेकिन मुनाफ़े के लिहाज से वो बहुत महंगा पड़ता है।

अधिकांश नई एंटीबायोटिक दवाएं पुराने फॉर्मूले का ही विकल्प होती हैं इसलिए प्रतिरोध क्षमता भी बड़ी तेज़ी से विकसित होती है।

क्या करें
वायरल संक्रमण ये दवाएं काम नहीं करती हैं इसलिए केवल बैक्टीरिया संक्रमण में ही इसे लेना चाहिए। ठीक होने के बाद भी दवा का कोर्स पूरा करना चाहिए। साफ़ सफ़ाई पर ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed