{"_id":"1cc87bfa0755b63c444f24eb3c9ecb43","slug":"antibacterial-soap-is-harmful-for-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"साबुन खरीदते वक्त कुछ ऐसा तो नहीं सोचते हैं आप?","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
साबुन खरीदते वक्त कुछ ऐसा तो नहीं सोचते हैं आप?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Dec 2013 02:52 PM IST
विज्ञापन
बाजार में साबुन या हैंड वाश खरीदते वक्त अगर आप एंटीबैक्टीरियल साबुन यह खरीदकर घर लाते हैं कि इससे आप संक्रमण मुक्त रहेंगे तो अब इन्हें खरीदने से पहले यह जरूर जान लें कि ये वाकई कितने फायदेमंद हैं।
विज्ञापन
हाल में दवाओं की गुणवत्ता निर्धारित करने वाले अंतर्राष्ट्रीय संगठन फूड ड्रग्स एसोसिएशन ने एंटीबैक्टीरियल साबुन की गुणपत्ता पर सवाल उठाते हुए कंपनियों से सफाई मांगी है कि इनमें ऐसा क्या है जो इन्हें सामान्य साबुन से बेहतर बनाता है।
विज्ञापन
पांच गलतियां, जो आपके जुकाम को बना देती हैं खतरनाक
दरअसल, इसके पीछे अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन की रिपोर्ट वजह है जिसमें माना गया है कि एंटीबैक्टीरियल साबुन के फायदों से अधिक नुकसान हैं।
सर्दी-जुकाम सताए तो हींग कुछ इस तरह आजमाएं
विज्ञापन
इस रिपोर्ट के अनुसार यह बैक्टीरिया को अधिक शक्तिशाली बना देते हैं जिससे कीटाणु शरीर पर दोगुनी तैयारी से हमला करता है।
इस रिपोर्ट में ऐसे कई शोधों से जुड़ी जानकारी दी गई है जिसमें एंटीबैक्टीरियल उत्पादों में मौजूद ट्राइक्लोजन या ट्राइकार्बन जैसे केमिकल मौजूद हैं जो शरीर में हार्मोनल असंतुलन और कैंसर की आशंका बढ़ा सकते हैं।
अब आपको एंटीबैक्टीरियल साबुन खरीदना है तो एक बार जरा इसके दूसरे पहलू पर भी गौर करें।