फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   acupressure techniques for headache

ये पांच मसाज कर देंगी 'सिर दर्द' को छूमंतर

Thu, 13 Jun 2013 04:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 13 Jun 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
acupressure techniques for headache

सिर दर्द और माइग्रेन के दर्द दूर करने के लिए अगर आप पेनकिलर दवाएं खाकर थक चुके हैं और इससे आराम का कोई ठोस उपाय खोज रहे हैं तो एक्यूप्रेशर की मदद से आप इससे राहत पा सकते हैं।

विज्ञापन


आइए जानें, एक्यूप्रेशर तकनीक से शरीर के किन हिस्सों पर मसाज करके आप सिरदर्द और माइग्रेन के तेज दर्द से राहत पा सकते हैं।

1. माथे पर मसाज
- दोनों भौंहों के बीच के हिस्से पर अंगूठा या इंडेक्स उंगली रखें।
- धीरे-धीरे अंगूठे का दबाव बढ़ाएं और तेजी से दबाएं।
- एक मिनट तक इसी अवस्था में रहें और छोड़ने के बाद गहरी सांस लें।

2. हाथों पर मसाज
- अंगूठे और उंगली के बीच के भाग को स्ट्रेच करें।
- दूसरे हाथ से हल्की मसाज इस भाग पर करें।
- कम से कम एक मिनट तक मसाज करते रहें।
- दोनों हाथों पर बारी-बारी यह मसाज करें।

3. गर्दन पर मसाज
- दोनों हाथों को गर्दन के पिछले भाग पर रखें।
- अब उंगलियों से गर्दन के मध्य और सिर के निचले हिस्सों को टटोले, दो बिंदु ऐसे होंगे जिनपर दबाव बनाने से आपको राहत मिलेगी।
- इस भाग पर इंगलियों से धीरे-धीरे मसाज करें।
- अब दोनों बिंदुओं पर उंगलियों से दबाव बनाएं और सिर को पीछे की ओर झुकाएं।
- दो मिनट तक इसी अवस्था में रहते हुए सामान्य हो जाएं।

4. सिर पर मसाज
- माथे पर फ्रेशर प्वाइंट खोजें। इसके लिए एक कान से दूसरे कान तक की एक काल्पनिक रेखा सोचें जो माथे से होकर गुजरे।
- अब दूसरी काल्पनिक रेखा सोचें जो भौंहों के मध्य से सिर के मध्य भाग तक जाए।
- इन दोनों काल्पनिक रेखाओं का इंटरसेक्शन प्वाइंट (जो अमूमन आपके सिर का मध्य भाग होना चाहिए), आपका प्रेशर प्वाइंट होगा।
- उसपर एक मिनट तक अंगूठे से अच्छी तरह दबाएं और फिर गहरी सांस लें।

5. पंजों पर मसाज
-  पैर के अंगूठे और पहली उंगली के बीच के हिस्से पर प्रेशर प्वाइंट होता है।
- इस हिस्से पर अंगूठे से एक मिनट तक दबाव बनाएं।
- इसी तरह दोनों उंगलियों के बीच के हिस्से पर हल्की मसाज करें।
- फिर गहरी सांस लें।accupressure
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed