{"_id":"81bb408bf165a82bcd222b6bb87baecd","slug":"acupressure-points-for-toothache-and-gum-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांतों के दर्द से राहत के लिए करें इन अंगों की मसाज","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
दांतों के दर्द से राहत के लिए करें इन अंगों की मसाज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 12 Sep 2013 07:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दांतों में दर्द, मसूड़ों से खून या फिर जबड़ों में सूजन, मुंह से जुड़ी समस्याएं बहुत तकलीफ देती हैं। पेनकिलर दवाओं से कुछ समय के लिए इनके दर्द के भूलना तो संभव है लेकिन इनसे स्थायी तौर पर छुटकारा आसान नहीं है।
विज्ञापन
एक्यूप्रेशर तकनीक से शरीर के कुछ अंगों पर मसाज करके दांतों के दर्द और इनसे जुड़ी कई समस्याओं में आराम पाया जा सकता है। जानिए, शरीर के किन अंगों की मसाज करके आप दांतों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
चेहरे पर मसाज
चीकबोन के निचले प्वाइंट को हाथों से टटोलें और आंखों की पुतली के ठीक नीचे वाले दोनों प्वाइंट्स पर दबाव बनाएं। पहले धीरे-धीरे और फिर तेज दबाव बनाएं। इससे दांतों के दर्द में आराम तो होगा ही, साथ ही सिर दर्द और साइनस के दर्द से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
जबड़े पर मसाज
जबड़े के ऊपर और नीचे के हिस्से को जोड़ने वाले प्वाइंट पर उंगलियों से दबाव बनाएं। पहले उस हिस्से पर हल्का दबाव बनाएं और फिर तेज करें। इससे जबड़ों और दांतों के दर्द में आराम होता है। इसके अलावा, यह गले की खराश से भी आराम दिलाता है।
दांतों के दर्द में तुरंत आराम पहुँचाएंगे ये उपाय
कंधे पर मसाज
कंधों पर हाथ से हल्की मसाज करें फिर कंधे की सीध में बाजू पर दो उंगलियों से दबाव बनाएं। चार से पांच सेकंड बाद दबाव छोड़ दें। इससे दांतो के दर्द, कंधे के दर्द, कोहनी के दर्द आदि में आराम मिलता है।
हथेली पर मसाज
गर्भवती महिलाएं इस प्वाइंट पर मसाज न करें। अंगूठे और उंगली के बीच के हिस्से पर उंगली से दबाव बनाएं और पांच से छह सेकंड बाद छोड़ दें।
सांसों की बदबू से छुटकारा दिलाएंगी ये मसाज