फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Google Doodle Today celebrates India's 77th Independence day with vibrant Indian textile crafts

Google Doodle Today: गूगल ने खास डूडल बनाकर मनाया आजादी का जश्न, कपड़ा विरासत को दिया ट्रिब्यूट

Tue, 15 Aug 2023 10:24 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 15 Aug 2023 10:24 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस 2023 के मौके पर गूगल ने देश की समृद्ध और विविध परंपराओं को दर्शाया है। गूगल डूडल देश की समृद्ध कपड़ा विरासत को ट्रिब्यूट देते हुए जश्न मना रहा है।

विज्ञापन
Google Doodle Today celebrates India's 77th Independence day with vibrant Indian textile crafts
Google Doodle independence Day - फोटो : Google

विस्तार

Independence Day Google Doodle 2023 : भारतवासी आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। पूरे देश में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। 1947 को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद होने के बाद भारत में काफी विकास हुआ। भारतीय विरासत को औद्योगिक क्षेत्र में विकसित किया गया। भारतीय विरासत की समृद्धता को दर्शाते हुए आज  गूगल डूडल भी भारत की आजादी का जश्न मना रहा है। गूगल ने खास डूडल बनाकर देश की समृद्धि को दर्शाया है।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस का खास गूगल डूडल

भारत की आजादी के 76 साल पूरे हो चुके हैं। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की थीम 'राष्ट्र पहले, हमेशा पहले' है। इस थीम का उद्देश्य हम भारतीयों को एकजुटता के साथ राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ना है। स्वतंत्रता दिवस 2023 के मौके पर गूगल ने देश की समृद्ध और विविध परंपराओं को दर्शाया है। गूगल डूडल देश की समृद्ध कपड़ा विरासत को ट्रिब्यूट देते हुए जश्न मना रहा है। डूडल के जरिए कई तरह फैब्रिक, प्रिंट और हैंडलूम के जरिए भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री को दर्शाया गया है।

विज्ञापन


नम्रता कुमार ने किया डूडल का चित्रण

डूडल नई दिल्ली स्थित अतिथि कलाकार नम्रता कुमार ने चित्रित किया है। गूगल डूडल ने इस ऐतिहासिक दिन के महत्व को साझा किया, 'आजादी के पहले दिन के प्रतीक के रूप में दिल्ली के लाल किले पर प्रतिवर्ष ध्वजारोहण समारोह का आयोजन होता है, इस समारोह में प्रधानमंत्री की मौजूदगी होती है। भारतीय राष्ट्रगान गाते हैं और स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानियों को याद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed