{"_id":"6899725efb9eb68f12028a01","slug":"gardening-tips-home-decor-plants-in-rainy-season-indoor-plants-to-grow-in-monsoon-for-a-beautiful-home-2025-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gardening Tips: अगस्त खत्म होने से पहले लगाएं ये पांच पौधे, घर की खूबसूरती बढ़ेगी दोगुनी","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Gardening Tips: अगस्त खत्म होने से पहले लगाएं ये पांच पौधे, घर की खूबसूरती बढ़ेगी दोगुनी
Mon, 11 Aug 2025 04:26 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 11 Aug 2025 04:26 PM IST
सार
Gardening Tips : अगर आप चाहते हैं कि आपका घर और बगीचा सालभर खूबसूरत और हराभरा रहे, तो अगस्त खत्म होने से पहले इन पौधों को जरूर लगाएं।
विज्ञापन
मानसून के पौधे
- फोटो : Adobe
विस्तार
Gardening Tips : अगस्त का महीना बागवानी के लिए खास माना जाता है, क्योंकि इस समय मौसम न तो बहुत गर्म होता है और न ही बहुत ठंडा। यह मानसून का मौसम होता है। इस मौसम में बारिश के बाद मिट्टी में नमी और हवा में ताजगी पौधों की बढ़त के लिए आदर्श माहौल बनाती है। अगस्त में लगाए गए कुछ पौधे न केवल आपके घर की सुंदरता बढ़ाएंगे बल्कि हवा को भी शुद्ध करेंगे। बस ध्यान रखें कि पौधों को समय-समय पर पानी दें और धूप की जरूरत के अनुसार जगह पर रखें। अगर आप चाहते हैं कि आपका घर और बगीचा सालभर खूबसूरत और हराभरा रहे, तो अगस्त खत्म होने से पहले इन पौधों को जरूर लगाएं।
विज्ञापन
मनी प्लांट
मनी प्लांट न केवल आपके घर की शोभा बढ़ाता है बल्कि वास्तु के अनुसार यह घर में सुख-समृद्धि भी लाता है। इसे पानी या मिट्टी, दोनों में लगाया जा सकता है।
तुलसी का पौधा
तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर है। अगस्त में तुलसी लगाना आसान होता है और यह तेजी से बढ़ती है।
Gardening Tips: रसोई के कचरे से बनाएं ऑर्गेनिक खाद, सूख रहे पौधे हो जाएंगे हरे-भरे
विज्ञापन
गेंदा
गेंदा फूल घर के गार्डन को रंगीन बना देता है। अगस्त में इसके पौधे लगाने से दीवाली तक फूलों की बहार आ जाती है।
एलोवेरा
एलोवेरा एक कम देखभाल वाला पौधा है जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है और आपके घर की हरियाली बढ़ाता है।
Gardening Tips: बरसात में गलती से भी इन 7 पेड़ों को न लगाएं, सांपों का बन जाता है अड्डा
विज्ञापन
गुड़हल
गुड़हल के बड़े-बड़े फूल न केवल सजावट के लिए अच्छे होते हैं बल्कि पूजा-पाठ में भी इस्तेमाल होते हैं।