फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   zika virus can be dangerous in coming days

2.2 अरब लोगों पर मंडरा रहा है जीका का खतरा

Fri, 22 Apr 2016 01:37 PM IST
जेम्स गैलेघर/ बीबीसी
जेम्स गैलेघर/ बीबीसी Updated Fri, 22 Apr 2016 01:37 PM IST
विज्ञापन
zika virus can be dangerous in coming days
- फोटो : getty images

ई-लाइफ पत्रिका में छपे एक लेख के मुताबिक दुनिया के दो अरब से ज्यादा लोग उन इलाकों में रहते हैं जहां जीका वायरस फैल सकता है। एडीज एजिप्टी मच्छरों से फैलने वाले ज़ीका वायरस के कारण इस साल स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति पैदा हो गई। पिछले हफ्ते अमरीकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने इस बात की पुष्टि की है कि इस वायरस से जन्म के समय बच्चे पर कई तरह के दुष्परिणाम देखे गए। ताजा खोज से पता चला है कि जीका मैपिंग काफी जटिल है।

विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के खोजकर्ता डॉक्टर ऑलिवर ब्रैडी ने बीबीसी को बताया, "ये पहले ऐसे मैप हैं जो हमारे पास मौजूद डेटा को जीका के लिए इस्तेमाल करते हैं। इससे पहले के मैप ज़ीका को डेंगू और चिकनगुनिया के श्रेणी में रखते थे। "उनके मुताबिक, "ये पहली बार है जब जीका संबंधी सबसे सटीक भौगोलिक और पर्यावरण की स्थिति का डेटा हमारे पास है। "जीका कैसे माहौल में पनपता है, इस जानकारी के आधार पर खोजकर्ता इस बात को बता पाएंगे की आगे कौन से इलाके इससे प्रभावित हो सकते हैं। खोजकर्ताओं ने इस बात की पुष्टि की है कि दक्षिण अमरीका का एक बड़ा हिस्सा इस वायरस की चपेट में आ सकता है। बता दें कि मौजूदा ज़ीका वायरस के प्रकोप का फोकस इसी इलाके में है। आंकड़ों के मुताबिक 2.2 अरब लोग उन इलाकों में रहते हैं जो जीका के खतरे वाले इलाके हैं।
विज्ञापन


अंदेशा जताया जा रहा है कि इंफेक्शन से हजारों बच्चे कम विकसित दिमाग के साथ पैदा हो रहे हैं। दक्षिण अमरीका के तटीय इलाकों और अमेजन नदी से सटे शहरों में जीका का खतरा ज्यादा है। अमरीका के फ्लोरिडा और टेक्सास में गर्मी के दौरान तापमान बढ़ने से संक्रमण को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ब्रैडी के अनुसार मच्छर जीका के फैलने का महज एक कारण है। कई और कारणों से ये बीमारी फैल रही है। "गर्मी के कारण जीका मच्छरों के अंदर पनपता है और जहां भी भारी संख्या में लोग रहते हैं वहां ये तेजी से फैलता है। "खोजकर्ताओं के मुताबिक अफ्रीका और एशिया के काफी इलाके इस वायरस की चपेट में आ सकते हैं। यूरोप फिलहाल इस वायरस से अछूता लगता है लेकिन आगे और सबूत मिलने के बाद स्थिति बदल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed