{"_id":"586ca2814f1c1b945d158b40","slug":"worst-habits-for-your-heart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल के लिए काफी खतरनाक हैं ये छोटी-छोटी आदतें, संभल जाएं","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
दिल के लिए काफी खतरनाक हैं ये छोटी-छोटी आदतें, संभल जाएं
Wed, 04 Jan 2017 05:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Jan 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर कोई चाहता है कि उसका दिल स्वस्थ रहे। अगर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि दुनियाभर में लगभग 31% मौतें कार्डियोवेसकुलर बीमारियों की वजह से होती हैं।
आपकी रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतें आपके दिल के लिए काफी खतरनाक साबित हो रही हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए कौन सी हैं वो आदतें
2 of 6
लंबे समय तक एक जगह बैठकर टीवी देखना हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा देता है। न्यूयॉर्क के कार्डियोवेसकुलर क्लीनिकल रिसर्च सेंटर के असोशिएट डायरेक्टर हारमोनी आर रिनॉल्ड्स के अनुसार व्यायाम भी आपके लंबे समय तक एक जगह बैठे रहने की क्षतिपूर्ति नहीं करता। दरअसल लंबे समय तक बैठे रहने से खून में मौजूद फैट और शुगर लेवल में काफी प्रभाव पड़ता है।
3 of 6
खर्राटों को नजरअंदाज करना कभी भी खतरे की घंटी बन सकता है। मोन्टेफॉयर मेडिकल सेंटर, न्यूयॉर्क के असोशिएट प्रोफेसर रॉबर्ट ऑस्टफेल्ड के अनुसार अगर आप खर्राटे लेते हैं और नींद से उठने के बाद काफी थका हुआ महसूस करते हैं तो आपको डॉक्टर से जरूर परामर्श ले लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : Getty Images
अगर आप बहुत ज्यादा शराब का सेवन करते हैं तो भी आपको संभल जाने की जरुरत है। अत्यधिक शराब पीने से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट फेलियर और ब्लड फैट के स्तर में बढ़ोत्तरी का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
स्मोकिंग करना भी आपके दिल के लिए काफी खतरनाक है। अगर आप स्मोकिंग नहीं करते मगर किसी स्मोकर के साथ रहते हैं तो भी आपको सचेत हो जाने की जरुरत है। डॉ ऑस्टफेल्ड के अनुसार स्मोकिंग आपके दिल के लिए किसी आपदा से कम नहीं है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।