फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   World Tobacco Day 2022: Tobacco vs Sugar Summary and Analysis News in Hindi

World Tobacco Day 2022: मधुमेह रोगियों पर धूम्रपान का असर, सिगरेट और शक्कर में से ज्यादा नुकसानदायक क्या?

Tue, 31 May 2022 06:10 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 31 May 2022 06:10 PM IST
विज्ञापन
World Tobacco Day 2022: Tobacco vs Sugar Summary and Analysis News in Hindi
शुगर और सिगरेट - फोटो : istock

Tobacco vs Sugar: दुनियाभर में विश्व धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जा रहा है। धूम्रपान करने से बहुत सारी शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। धूम्रपान से फेफड़ों संबंधी रोग, हृदय रोग, कैंसर, क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज आदि कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा मधुमेह रोगियों के लिए भी धूम्रपान का सेवन नुकसानदायक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, मधुमेह रोगियों के खून में शक्कर का स्तर अधिक होता है, ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए डायबिटीज मरीज काफी प्रयत्न करते हैं। लेकिन व्यापक तौर पर धूम्रपान करने से खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में डायबिटीज की दवा भी असर नहीं करती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को धूम्रपान का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। गुटखा और सिगरेट का सेवन मधुमेह रोगियों के लिए नुकसानदायक है लेकिन यहां जानने वाली बात ये है कि किसी व्यक्ति के लिए धूम्रपान अधिक घातक है या फिर मधुमेह की बीमारी। चलिए जानते हैं धूम्रपान का मधुमेह से संबंध और डायबिटीज मरीजों के लिए सिगरेट व शक्कर में से ज्यादा हानिकारक क्या है?

विज्ञापन


धूम्रपान का डायबिटीज मरीजों पर असर

सिगरेट का सेवन करना एक तरह की लत है, जो कि शरीर के लिए बहुत गंभीर स्थिति है। सिगरेट का धुआं व्यक्ति के फेफड़ों और हृदय के लिए नुकसानदायक है। लेकिन साल 2014 की एक सर्जन जनरल रिपोर्ट के मुताबिक, सिगरेट पीने से टाइप-2 डायबिटीज हो सकता है। अध्ययन के मुताबिक, जो लोग सिगरेट का सेवन नहीं करते, उनकी तुलना में स्मोक करने वालों को टाइप 2 डायबिटीज होने का जोखिम ज्यादा होता है। आपकी सिगरेट की मात्रा पर डायबिटीज का खतरा निर्भर करता है।
विज्ञापन


दरअसल, सिगरेट में पाया जाने वाला निकोटीन ब्लड वेसल्स को सख्त और संकरा बना देता है। इसकी वजह से शरीर में रक्त का प्रवाह ठीक तरह से नहीं हो पाता और डायबिटीज की बीमारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक्कर और सिगरेट में से ज्यादा खतरनाक क्या?

सिगरेट लंग कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक और कई अन्य गंभीर स्थितियों से जुड़ी है। साल 2018 में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में हर साल सिगरेट के कारण पांच मिलियन लोगों की मौत का आंकड़ा है। वहीं शक्कर की अधिकता के कारण हर साल 17 मिलियन लोगों की मौत हो जाती है।

इन आंकड़ों पर नजर डालें तो शक्कर भी मानव शरीर के लिए घातक है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, शुगर सिगरेट की तुलना में तीन गुना ज्यादा मौतों के लिए जिम्मेदार है। शुगर एक साइलेंट किलर की तरह है, जो तुरंत शरीर पर असर नहीं करता लेकिन धीरे धीरे नुकसान पहुंचाता है। आज समाज में सिगरेट से होने वाले नुकसान से लोगों भली भांति परिचित हो गए हैं। लेकिन अभी तक शुगर से होने वाले नुकसान को नहीं समझ पाए हैं।

--------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed