फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   Why like gym for fitness Do these easy exercises at home

फिटनेस के लिए जिम में पैसा और समय बर्बाद करने की बजाय घर पर करें ये आसान व्यायाम

Sun, 04 Feb 2018 10:13 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Feb 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
Why like gym for fitness Do these easy exercises at home

फिटनेस के लिए जिम में पैसा और समय दोनों बर्बाद करने की बजाय घर पर कुछ आसान से व्यायाम कीजिए। सेहत खिल उठेगी।

विज्ञापन

 
फिट रहने के लिए हम जिम जाकर खूब पसीना बहाते हैं, लेकिन समय की कमी के कारण जल्दबाजी में किया गया व्यायाम फिटनेस को और बिगाड़ देता है। समय की कमी है, तो आप घर पर रहकर ही आसान से व्यायाम की मदद से फिटनेस बनाए रख सकते हैं। 

अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है, तो घर पर रहकर फिट रहने के लिए डांस कीजिए। सुबह उठकर अपनी पसंद का गीत बजाइए और बस दस मिनट के लिए जोश के साथ थिरकिए। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसन की एक स्टडी के अनुसार, डांस आपकी यादाश्त बढ़ा सकता है।
विज्ञापन


इससे दिमाग स्वस्‍थ रहता है। डांस शरीर में लचीलापन लाता है। इससे जोड़ों के दर्द में आराम भी मिलता है। डांस करने से रक्त संचार भी अच्छा होता है व  शरीर की ऊर्जा बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Why like gym for fitness Do these easy exercises at home

डांस करने से निकलने वाला पसीना, शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। फिट रहने का दूसरा सबसे आसान व्यायाम है रस्सी कूदना। रस्सी कूदने से शरीर की अतिरिक्त कैलोरी घटती है। यह रीढ़ की हड्डी व पैरों को मजबूती भी देता है।

एक मिनट तक रस्सी कूदने से 10 से 16 कैलोरी ऊर्जा खर्च होती है। रस्सी कूदने से शरीर का संतुलन भी बना रहता है और शरीर में फुर्ती आती है। रस्सी कूदने में लय, रणनीति और संचालन का समन्वय होता है, जो दिमाग के लिए भी एक बढ़िया व्यायाम है। 


फिटनेस बनी रहे, इसके लिए सुबह कुछ समय सैर के लिए निकालें। सुबह की सैर करने से शरीर को भरपूर मात्रा में शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है। क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को लाभ मिलता है। शरीर में चुस्ती-फुर्ती आती है। अतिरिक्‍त वसा कम होती है। 

योग एक ऐसा व्यायाम है, जिसका लोहा पूरी दुनिया ने माना है। योग को आप घर पर आसानी से बैठकर कर सकते हैं। इससे कई तरह के रोग तो दूर होते ही हैं, शरीर भी फिट रहता है। 

Why like gym for fitness Do these easy exercises at home

फिटनेस बनी रहे, इसके लिए सीढ़ियां चढ़िए और उतरिए। इस व्यायाम को आप घर, आॅफिस कहीं भी कर सकते हैं। इससे जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। देखा जाता है कि घर पर नहाते समय बहुत से लोग शॉवर का इस्तेमाल करते हैं। शॉवर का इस्तेमाल करने की बजाए बाल्टी व मग का इस्तेमाल करना फिट रहने का अच्छा व्यायाम है। ऐसा करने से आपके शरीर को श्रम करना होता है, जो अतिरिक्‍त वसा को कम करने में सहायक है। 

फिट रहने का एक और घरेलू व असदार तरीका है सुबह उठकर घर की सफाई करना। इससे कैलोरी तो बर्न होती ही है, साथ ही आपका शरीर भी सक्रिय होता है। अगर आपने घर में बगीचा बना रखा है, तो कुछ समय उसको भी दीजिए। पेड़ों को पानी देने के लिए पाइप की जगह बाल्टी का प्रयोग कीजिए। 

बाल्टी उठाने, गमले साफ करने से भी शरीर में स्फूर्ति आती है और शरीर का व्यायाम भी हो जाता है। अगर आप मशीन में कपड़े धोते  हैं, तो उसकी जगह हाथ से कपड़े धोइए। ऐसा करने से शरीर की अतिरिक्त ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है, जिससे शरीर स्वस्‍थ व फिट बनता है। सुबह-सुबह दस से बीस मिनट साइकिल चलाना भी अच्छा व्यायाम है। इससे हाथों-पैरों का व्यायाम हो जाता है। पसीना आने से विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकलते हैं, कैलोरी बर्न होती है, ताजी हवा मिलती है। 

 -अाकांक्षा सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed