{"_id":"5de248f98ebc3e54b909fdac","slug":"white-rice-vs-brown-rice-which-is-good-for-health-white-rice-or-brown-rice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"व्हाइट राइस या ब्राउन राइस, स्वास्थ्य के लिए कौन सा चावल होता है फायदेमंद","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
व्हाइट राइस या ब्राउन राइस, स्वास्थ्य के लिए कौन सा चावल होता है फायदेमंद
चावल कई परतों से मिलकर बना होता है। इन परतों को हटाने की प्रक्रिया में ही ब्राउन राइस और व्हाइट राइस तैयार होता है। व्हाइट राइस और ब्राउन राइस को लेकर आपने कई लोगों को बहस करते देखा-सुना होगा, लेकिन क्या सच में आपको भी मालूम है कि दोनों में से कौन-सा चावल आपके लिए बेहतर होता है? हम आपको बता रहे हैं कि पोषण और सेहत के लिहाज से आपके लिए कौन-सा चावल फायदेमंद होगा।
2 of 9
ब्राउन राइस
- फोटो : Social Media
ब्राउन राइस:
चावल की सबसे बाहर की लेयर को निकालने के बाद ब्राउन राइस बनता है। केवल बाहर की लेयर निकलने से इसमें सारा पोषण बरकरार रहता हैं। यह उन लोगों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है, जो पूरी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं और वजन कम करना चाहते हैं। ब्राउन राइस में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन काफी मात्रा में होते हैं।
3 of 9
चावल
- फोटो : अमर उजाला
व्हाइट राइस:
ब्राउन राइस को जब और सफाई और भूसी हटाने के लिए मील में भेजा जाता है, तो वहां चावल की पॉलिशिंग की जाती है। इस प्रक्रिया में चावल की एक और लेयर(एलियोरीन) निकल जाती है। यह व्हाइट राइस बन जाता है। इस प्रक्रिया में अधिकतम पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। हालांकि इसमें कार्बोहाइड्रेट अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
ब्राउन राइस में व्हाइट राइस की तुलना में वसा की मात्रा अधिक होती है। व्हाइट राइस को पॉलिश किया जाता है, इसलिए इसमें वसा की मात्रा कम होती है। एक कटोरी ब्राउन राइस में 206 से 216 कैलोरी होती है। इसके साथ ही इसमें आयरन, बी1 और बी3 जैसी अन्य आवश्यक विटामिन होते हैं। वहीं, पके हुए एक कटोरी सफेद चावल में 206 कैलोरी होते हैं और यह फाइटिक एसिड फ्री होता है।
विज्ञापन
5 of 9
पाचन:
व्हाइट राइस में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा कम होने के कारण ये बिना किसी परेशानी के आसानी से पच जाते हैं। वहीं, फाइबर की मात्रा अधिक पाए जाने के कारण ब्राउन राइस को पचाने में थोड़ी परेशानी होती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।