फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   What is Pica disorder? Doctor Explains the Reason Behind Cravings for Chalk and Clay

Pica: क्या आपको भी चॉक खाने की इच्छा होती है? डॉक्टर ने बताया इसके पीछे का मूल कारण

Fri, 27 Feb 2026 07:14 PM IST
Shikhar Baranawal हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 27 Feb 2026 07:14 PM IST
सार

Pica Eating Disorder Causes: बहुत से लोगों को अजीबोगरीब चीजें खाने की इच्छा होती है, ध्यान देने वाली बात यह है कि कुछ लोग इसे गलत आदत समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। मगर यह आपके शरीर होने वाली किसी पोषक तत्वों की कमी का संकेत हो सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में डॉक्टर से जानते हैं।

विज्ञापन
What is Pica disorder? Doctor Explains the Reason Behind Cravings for Chalk and Clay
मिट्टी खाने की आदत - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Chalk Mitti Khane ke Karan: अक्सर ये देखने को मिलता है कि छोटे बच्चे मिट्टी या दीवार की पपड़ी या चाक खाना खाते हैं। बहुत से लोग इस आदत को सामान्य समझकर बच्चों को डांटकर ये सब खाने से मना करते हैं। मगर बहुत कम लोगों को मालूम है कि ये शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी होने का संकेत हो सकता है। कई बार तो यह समस्या वयस्कों और खासकर महिलाओं में भी देखने को मिलती है। चॉक, मिट्टी, कागज या कच्चा कोयला जैसी अजीबो-गरीब चीजें खाने की तीव्र इच्छा होती है। 

विज्ञापन


इस स्थिति को चिकित्सा विज्ञान में 'पाइका' (PICA) कहा जाता है। इसी विषय पर महसूर डॉक्टर प्रियंका सहरावत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ऐसा होने के मूल कारणों के बारे में बताया है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन


डॉक्टर के अनुसार जब किसी व्यक्ति को ऐसी चीजें खाने का मन करे जिनमें कोई पोषण नहीं होता, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। डॉक्टर सहरावत बताती हैं कि 'पाइका' होने का सबसे बड़ा और आम कारण शरीर में आयरन की कमी होना है। जब शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर गिरता है, तो मस्तिष्क इस तरह की असामान्य चीजों की ओर आकर्षित होने लगता है। अगर आपको भी ऐसी कोई इच्छा होती है, तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। आइए इसी जुड़े जरूरी सवालों के जवाब जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

What is Pica disorder? Doctor Explains the Reason Behind Cravings for Chalk and Clay
मिट्टी खाने की आदत - फोटो : Adobe Stock
क्या सिर्फ बच्चों को ही चॉक या मिट्टी खाने की इच्छा होती है?
  • डॉक्टर प्रियांका के अनुसार यह एक बहुत बड़ा मिथक है कि मिट्टी या चॉक खाने की आदत केवल बच्चों तक सीमित है।
  • यह परेशानी किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है, चाहे वे बच्चे हों, जवान हों या बुजुर्ग।
  • अक्सर वयस्कों में लोग शर्म के कारण इस बात को छुपाते हैं, लेकिन यह एक शारीरिक समस्या है जिसे सही पोषण से ठीक किया जा सकता है।

क्यों चॉक या मिट्टी खाने की अधिक इच्छा होती है?
  • इसका मूल कारण शरीर में आयरन और कभी-कभी जिंक जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों की भारी कमी होना है।
  • जब खून में आयरन का लेवल कम होता है, तो व्यक्ति की 'पलेट' (स्वाद ग्रंथियां) बदलने लगती हैं और उसे मिट्टी की खुशबू या चॉक का टेक्सचर पसंद आने लगता है।
  • यह मस्तिष्क की एक प्रतिक्रिया है जो शरीर में चल रही अंदरूनी कमी को दर्शाती है।

 

What is Pica disorder? Doctor Explains the Reason Behind Cravings for Chalk and Clay
एनीमिया - फोटो : Freepik.com

आखिर महिलाओं में ही क्यों अधिक देखने को मिलती है ये समस्या?

  • महिलाओं में मासिक धर्म , गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान शरीर में आयरन की कमी बढ़ जाती है।
  • भारत में एनीमिया (खुन की कमी) की समस्या महिलाओं में सबसे अधिक है, जिसके काणर उनमें 'पाइका' के लक्षण ज्यादा नजर आते हैं।
  • गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव और पोषक तत्वों की बढ़ती जरूरत भी मिट्टी या चॉक खाने की क्रेविंग को तेज कर देती है।
  • इसलिए जब भी ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)


What is Pica disorder? Doctor Explains the Reason Behind Cravings for Chalk and Clay
पालक - फोटो : Freepik.com
आयरन के लिए किन चीजों को खाना शुरू कर दें?
  • डॉक्टर प्रियंका सहरावत सलाह देती हैं कि सबसे पहले अपना आयरन लेवल चेक करवाएं और जरूरत पड़ने पर सप्लीमेंट्स लें।
  • नेचुरल रूप से कमी पूरी करने के लिए अपनी डाइट में खजूर, गुड़, किशमिश और अनार जैसे फलों को नियमित शामिल करें।
  • इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां और पालक आयरन के बेहतरीन स्रोत हैं जो इस समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं।


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed