फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   What Happens to your body when you leave the Gym

बीच में जिम छोड़ने से पहले जान लें इसके नुकसान

Sun, 09 Dec 2018 06:31 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Dec 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
What Happens to your body when you leave the Gym
gym

विज्ञापन

आजकल लोग खुद को फिट रखने के लिए न जाने कौन-कौन से नुस्खे अपना रही है। खासतौर पर जिम में वर्कआउट करने का जुनून तो मानो उनके सिर चढ़ गया है, लेकिन ये युवा जिम में वर्कआउट के साइडइफेक्ट से शायद वाकिफ नहीं हैं। क्या आप जानते हैं कि लगातार वर्कआउट के बाद अचानक बीच में छोड़ने से आप घातक बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं?

What Happens to your body when you leave the Gym
जिम ट्रेनर

हेल्थ स्पेशलिस्ट के मुताबिक नियमित रूप से व्यायाम करने वाले व्यक्ति अगर अचानक बीच में कसरत करना छोड़ दें तो एक से चार सप्ताह के बीच में आपका शरीर सुस्त पड़ने लगेगा और मांसपेशियां सिकुड़ने लगेंगी, जो कि अस्वस्थ व्यक्ति की निशानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

What Happens to your body when you leave the Gym
जिम

बहुत कम लोगों को यह बात मालूम है कि वर्कआउट छोड़ने के एक सप्ताह के अंतर्गत हमारे शरीर में वीओ2 मैक्स (मैक्सिम ऑक्सीजन कंजप्शन) की क्षमता में करीब 5 प्रतिशत तक कमी आ जाती है। इसका मतलब है, मांसपेशियों को विकास के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। रनिंग ट्रैक पर जो दूरी आप पहले ठीक 20 मिनट में पूरी कर पा रहे थे, वर्कआउट छोड़ने के एक सप्ताह बाद उसे पूरा करने में आप 10 सेकंड ज्यादा समय लेंगे।

विज्ञापन

What Happens to your body when you leave the Gym
gym

वहीं, दो से तीन सप्ताह तक वर्कआउट न करने पर वीओ2 मैक्स 12 प्रतिशत तक घट सकता है। इससे मांसपेशियों के ऊतक प्रभावित होंगे और मांसपेशियां तेजी से कमजोर होने लगेंगी। मांसपेशियों के कमजोर होने के साथ-साथ फैट सेल्स भी बढ़ने लगेंगे। कार्डियो पर जो दूरी तय करने में आपको 20 मिनट लगते थे, उसमें अब पूरे 60 सेकेंड का इजाफा हो जाएगा।

What Happens to your body when you leave the Gym
जिम

यदि आप निरंतर व्यायाम के बाद 4 से 7 सप्ताह तक वर्कआउट न करें तो आपके शरीर में वीओ2 मैक्स 12-15 प्रतिशत तक घट सकता है। इस अवस्था में शरीर की मांसपेशियां ढीली व कमजोर हो जाएंगी और शरीर पर फैट का कब्जा तेजी से होने लगेगा। इससे आपकी दौड़ का समय पूरे तीन मिनट तक बढ़ जाएगा और आप जल्दी ही खुद को पहले से ज्यादा सुस्त और थका हुआ महसूस करने लगेंगे

What Happens to your body when you leave the Gym
gym

अगर आप करीब 2 महीने तक जिम या पार्क में वर्कआउट न करें तो कई तरह की खतरनाक बीमारियों के संपर्क में आ सकते हैं। ऐसी परिस्थिति में आपके खून में फैट की मात्रा तेजी से बढ़ने लगेगी और आप हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हो सकते हैं। साथ ही मोटापे से लेकर हृदय रोग जैसी कई अन्य बीमारियां आपके शरीर में गढ़ बना सकती हैं। ध्यान रखें जिम में वर्कआउट करने के बाद शरीर को पर्याप्त आराम की आवश्यक्ता होती है, इसलिए रोजाना 24 में से करीब 8 घंटे भरपूर नींद लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed