{"_id":"5edf4f064965b03d9269daa1","slug":"weight-loss-tips-in-summer-perfect-and-healthy-diet-plan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weight Loss Tips in Summer: गर्मियों में वजन कम करने के लिए अपने डाइट प्लान में शामिल करें ये चीजें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Weight Loss Tips in Summer: गर्मियों में वजन कम करने के लिए अपने डाइट प्लान में शामिल करें ये चीजें
Tue, 09 Jun 2020 02:45 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 09 Jun 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वजन कम करने के लिए गर्मियों के मौसम को सबसे अच्छा बताया गया है। सर्दियों के मुकाबले गर्मियों में सुबह के समय में सैर या जॉगिंग के लिए कई लोग जाना पसंद करते हैं। इसके अलावा गर्मी में भूख भी अधिक नहीं लगती है। इस समय कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से बाहर सैर या जॉगिंग के लिए जाना सुरक्षित नहीं है। इस समय वजन कम करने के लिए घर में रहकर ही एक्सरसाइज करें और अपने डाइट प्लान में कुछ चीजों को शामिल करें। आइए जानते हैं गर्मी के इस मौसम में किन चीजों का सेवन करने से वजन कम होता है...
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सलाद
- गर्मियों में अपने डाइट प्लान में सलाद को शामिल करें। सलाद के सेवन से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। सलाद का सेवन करने से आपका पेट देर तक भरा रहेगा और आप ज्यादा खाना खाने से बचे रहेंगे। गर्मियों के मौसम में ज्यादा भोजन करना भी सेहत के लिए सुरक्षित नहीं होता है। एक शोध के अनुसार नियमित रूप से सलाद का सेवन करने से वजन बढ़ने जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। आप सलाद में खीरा, टमाटर जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं। ये चीजें आसानी से उपलब्ध भी हो जाती हैं।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दही और छाछ को डाइट में करें शामिल
- गर्मियों के मौसम में दही और छाछ का भरपूर सेवन करना चाहिए। दही और छाछ का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और वजन भी कम होता है। दही और छाछ में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। आप दही और छाछ में मसाले मिला कर भी इनका सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
हल्की सब्जियों का सेवन करें
- गर्मियों के मौसम में हल्की सब्जियों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इन दिनों वजन कम करने के लिए लौकी, गिल्की जैसी हल्की सब्जियों का सेवन करें। एक शोध के अनुसार हल्की सब्जियों का सेवन करने से वजन नियंत्रण में रहता है और पाचन संबंधित परेशानियां नहीं होती हैं।
विज्ञापन
watermelon
- फोटो : social media
मौसमी फलों का सेवन करें
- गर्मियों के मौसम में अधिक से अधिक मौसमी फलों का सेवन करना चाहिए। इस मौसम में खरबूजा और तरबूज को भी अपने डाइट में शामिल करें। इनका सेवन करने से वजन कम होता है।