{"_id":"c3db0adb5b0a03873b1481dbdcc327ac","slug":"weight-loss-side-effects-after","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्बी घटाने के बाद यह दिक्कत झेल रहा है सबसे मोटा आदमी","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
चर्बी घटाने के बाद यह दिक्कत झेल रहा है सबसे मोटा आदमी
Updated Mon, 28 Oct 2013 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अमरीकी शल्य चिकित्सक के मदद किए जाने के वादे के बाद कभी दुनिया के सबसे मोटे व्यक्ति रहे पॉल मैसन को बेहतर जिंदगी की उम्मीद जगी है।
बढ़ती तोंद कम करने में मदद करेगा नौकासन
वर्ष 2010 में पॉल मैसन 444 किलोग्राम के थे और अपने बिस्तर से हिल-डुल तक नहीं पाते थे।
फैट्स जो घटाएं आपका मोटापा
फिर गैस्ट्रिक बाइ पास सर्जरी के बाद उनका वजन 152 किलोग्राम हो गया लेकिन बड़ी मात्रा में झूलती हुई त्वचा से उनका जीना अब भी मुहाल है।
तेजी से वजन घटाने का बेहद आसान उपाय
बावन वर्षीय पॉल मैसन ने अपनी एक तस्वीर जारी कर चिकित्सकीय मदद की अपील की थी।
न्यूयॉर्क की सर्जन डॉ. जेनिफर काप्ला ने कहा है कि वह पॉल की मदद के लिए अपना वक्त देना चाहती हैं।
उम्मीद
पॉल ने बताया कि, वो अमरीका तक जाने-आने और अस्पताल में ठहरने के लिए ज़रूरी पैसे जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।
डॉ. काप्ला ने बीबीसी को बताया कि उन्होंने पॉल के वजन कम करने के कारनामे को न्यूयॉर्क टाइम्स में पढ़ा था।
उन्होंने कहा, ''वो एक उच्च ख़तरे वाले रोगी हैं और उन्हें कई शारीरिक दिक्कतें हैं जिन्हें सुलझाने की जरूरत है। हालांकि वे त्वचा निकालने की सर्जरी के लिए उपयुक्त व्यक्ति हैं।''
उन्होंने लगभग 272 किलोग्राम वजन कम किया है लेकिन अभी भी उनका चलना-फिरना व्हीलचेयर से ही हो पाता है क्योंकि अतिरिक्त त्वचा के वजन के चलते वह रोज़मर्रा के काम नहीं कर पाते।
डॉ. काप्ला का कहना है कि उन्होंने अभी तक 90 किलो तक वजन घटाने वाले रोगियों का इलाज किया है। लेकिन इतना ज्यादा वजन कम करने वाले व्यक्ति की सर्जरी कभी नहीं की है।
विज्ञापन
हालांकि उन्हें अपनी विशेषज्ञता पर पूरा भरोसा है।
पॉल का वजन कभी स्थिर नहीं रहा इसलिए नेशनल हेल्थ सर्विस से उनकी सर्जरी नहीं हो पाई।
उन्हें उम्मीद है कि शरीर के मध्य भाग से अतिरिक्त त्वचा निकाले जाने से सामान्य जीवन व्यतीत करने लायक स्थिति बन जाएगी।