फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   weight loss related myths

वजन घटाना है तो इन भुलावों पर न जाएं

Thu, 14 Feb 2013 04:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 14 Feb 2013 04:19 PM IST
विज्ञापन
weight loss related myths

वजन घटाने की जद्दोजहद में हम अक्सर इतने खो जाते हैं

विज्ञापन
कि हम यह भूल जाते हैं कि हम जिन उपायों को आंख बंद कर अपना रहे हैं वे वजन घटाने में हमारे लिए मददगार हैं भी या नहीं। अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश में जुटे हैं तो इससे जुड़े इन भुलावों के फेर में कतई न पड़ें।

मिथ- मीठा बिल्कुल छोड़ देना।
कई लोगों को भ्रम होता है कि वजन घटाना है तो अपनी डाइट से मीठे को गायब कर देना होगा। लेकिन मीठे से पूरी तरह परहेज करना सही नहीं है। कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि सुबह नाश्ते के साथ मीठा खाने से वजन नहीं बढ़ता बल्कि पूरे दिन काम करने के लिए अच्छी मात्रा में ऊर्जा मिलती है और दिन में मीठी चीजें खाने या बार-बार खाने का मन कम करता है।

मिथ- बहुत अधिक एक्सरसाइज करना।
अक्सर लोग ऐसा मानते हैं कि आप जितनी अधिक एक्सरसाइज करेंगे आपका फिगर उतना ही मेनटेन रहेगा लेकिन यह धारणा गलत है। हाल में प्रकाशित डेनमार्क के एक शोध में यह पाया गया है कि जो लोग नियमतः आधे से एक घंटे वर्कआउट करते हैं उनका वजन इससे अधिक समय तक वर्कआउट करने वाले लोगों की तुलना में संतुलित रहता है। अक्सर लोग लंबे समय तक एक्सरसाइज के बाद आवश्यकता से अधिक डाइट लेते हैं या स्ट्रेस लेना शुरू कर देते हैं जिससे वजन नहीं घटता।
    
मिथ- फैट्स से बिल्कुल तौबा।
फैट से कैलोरी तेजी से बढ़ती है इसलिए इसका सेवन कम करने से वजन गिरता है लेकिन फैट शरीर में बिल्कुल न जाए तो सेहत का खराब होना भी तय है। खासतौर पर अनसैचुरेटेड फैट्स जैसे नट्स, मछली, अंडे, तेल आदि का सेवन स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

मिथ- जीरो कैलोरी डाइट से कोई नुकसान नहीं।

मीठा खाने का मन भी है और वजन बढ़ने की चिंता भी, तो अक्सर लोग कैलोरी फ्री मिठाइयां या ड्रिंक्स लेते तो हैं पर वे डिब्बाबंद जीरो कैलोरी उत्पाद होते हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन, अमेरिकन डायबिटीज असोसिएशन समेत विश्व की कई बड़ी संस्थाएं मानती हैं कि इनका सेवन वजन घटाने के लिए फायदेमंद नहीं है। कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि कैलोरी फ्री सोडा या स्नैक्स खाने से खाने की इच्छा और बढ़ती है जो सेहत के लिए ठीक नहीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed