फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   tips to make biceps like salman khan

सलमान जैसे डोले बनाने हैं तो ट्राइ करें ये वर्कआउट्स

Thu, 07 Mar 2013 10:40 AM IST
तोयज कुमार सिंह
तोयज कुमार सिंह Updated Thu, 07 Mar 2013 10:40 AM IST
विज्ञापन
tips to make biceps like salman khan

टी शर्ट के दिन आ गए हैं और टी-शर्ट से बाहर झांकते हैं बाजू। साफ-साफ कहूं तो ये मौसम सलमान खान जैसे डोले-शोले चमकाने का है, मगर जो बनाएगा वही तो चमकाएगा। आज हम सिर्फ बाजुओं की बात करेंगे। वैसे पहले भी कई बार कह चुका हूं और अब भी कह रहा हूं कि बाजुओं को बढ़ाना है तो उन्हें पनपने का मौका देना होगा। उनके पीछे पड़ेंगे तो वो कभी नहीं बढ़ नहीं पाएंगे।

विज्ञापन


आज हम एक शेड्यूल पर बात करेंगे, जो पूरे आर्म पर काम करता है। ये तो आप जानते ही होंगे कि हमारे आर्म के दो हिस्से होते हैं-बाइसेप्स और ट्राइसेप्स। दोनों हिस्सों के लिए अलग-अलग एक्सरसाइज हैं। अगर हम यहां के मसल्स को थोड़ा और तोड़ें तो आर्म के कुल पांच हिस्से हो सकते हैं। ये जो शेड्यूल हम अब ट्राई करेंगे वो उन पांचों हिस्सों को ट्रेन करेगा। इसे करने में 30 से 40 मिनट ही लगेंगे।
विज्ञापन


1. क्लोज ग्रिप बेंच प्रेस -
ट्राइसेप्स की दो बेहतरीन कसरत हैं, एक ट्राएंगल पुशअप्स और दूसरी ये। मोटे, मजबूत ट्राइसेप्स की इस कसरत में चेस्ट पर भी असर आता है। इसमें आप हैवी वेट लगा सकते हैं और हां, इसे करते वक्त एक अच्छा रिस्ट बैंड लगा लें। इसमें जितना वेट लगा सकते हैं लगाएं। 4 सेट 5 रैप।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 चिन अप -
ये है तो बैक की एक्सरसाइज मगर क्लोज ग्रिप के साथ करेंगे तो बाइसेप्स पर बड़ा अच्छा असर डालती है। क्लोज ग्रिप बेंच प्रेस के तुरंत बाद बिना रेस्ट लिए चिन अप पर आ जाएं। 4 सेट 5 रैप।

3 डिप बार -
आपके दम की जांच करने की मशीन होती है डिप बार। आपको इसमें रैप 10 ही निकालने हैं। इसलिए अगर आप आराम से दस रैप निकाल ले रहे हैं तो पैरों के बीच में डंबल फंसा लें। ध्यान रखने वाली बात- नीचे उतना ही आएं कि आपके कंधे आपकी कोहनी से नीचे न डूबें। तीन सेट 10 रैप।

4 रिवर्स बारबेल कर्ल - इसे इ-जेड बार के साथ करेंगे तो ज्यादा ठीक है, वरना जो है उसी से काम चलाएं। तीन सेट 10 रैप की इस कसरत का मकसद आपके अपर मसल के नीचे बैठे मसल को टारगेट करना है। इससे ज्यादा साइंस में जाने की जरूरत नहीं है। कसरत बढ़िया है, कर लें।

5 स्टैंडिंग डंबल ट्राइसेप्स एक्सटेंशन -
अगर कमर में दर्द की शिकायत है तो बैठ कर भी कर सकते हैं। इसे रस्सी लगाकर मशीन के साथ भी कर सकते हैं। डंबल में कई बार ग्रिप अच्छी नहीं बन पाती। 3 सेट 15 रैप।


6 इंक्लाइन डंबल कर्ल - बड़े बाइसेप्स की बड़ी कसरत। इसमें कहीं से कोई मदद नहीं मिल पाती इसलिए सीधा असर बाइसेप्स पर जाता है। अगर रैप नहीं निकल पा रहे हैं डंबलों को नीचे लाने के बाद हथेलियों को पैरों की ओर कर लें। फिर ऊपर ले जाते वक्त सीधा ले जाएं। 3 सेट 15 रैप।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed