फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल: डॉक्टर ने बताए कोविड से तेज रिकवरी के महत्वपूर्ण टिप्स

Thu, 27 May 2021 07:04 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 27 May 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Tips for fast recovery from covid 19
पोस्ट कोविड दिक्कतों से बचने के लिए अपनाएं तरीके - फोटो : Social media
डॉ अमरिंदर सिंह मल्ही

असिस्टेंस प्रोफेसर
एम्स, दिल्ली
Medically reviewed By Dr. Amrinder


कोरोना संक्रमण की दूसरी रफ्तार पर अब काफी हद तक काबू पा लिया गया है। संक्रमितों के घटते आंकड़े इस बात के सूचक हैं। हालांकि कोरोना से ठीक हो रहे लोगों में कई दिनों तक गंभीर थकान और कमजोरी की शिकायतें मिल रही हैं। इसको लेकर लोगों के मन में कई तरह से डर भी है। इस लेख में हम जानेंगे कि कोरोना से ठीक होने के बाद किन उपायों के माध्यम से थकान कमजोरी और गंभीर दर्द जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है?
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के माध्यम से कोरोना महामारी को लेकर गुरुवार को हुई चर्चा में हमने विशेषज्ञ से इसी विषय के बारे में जानने की कोशिश की। इस दौरान दिल्ली एम्स में असिस्टेंस प्रोफेसर डॉ अमरिंदर सिंह मल्ही ने सभी सवालों के जवाब दिए।
 
Tips for fast recovery from covid 19
अच्छी डाइट से दूर करें थकान - फोटो : Social media
कोरोना के दौरान और बाद में होने वाली कमजोरी में क्या करें?
डॉ अमरिंदर कहते हैं कि कोविड के दौरान और बाद में भी आपको अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। कोरोना के समय में इम्यूनिटी मजबूत करने की जरूरत सबसे अधिक होती है। यदि रोगी को उल्टी या दस्त की दिक्कत नहीं है तो वह सामान्य भोजन, जैसे कोविड से पहले लेते थे वह ले सकते हैं। खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए जिससे इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ मांसपेशियों को ठीक रखा जा सके। इसके अलावा विटामिन सी और जिंक का भी सेवन जरूर करें।
 
Tips for fast recovery from covid 19
बार-बार पानी पीते रहें - फोटो : Pixels
बार-बार पीते रहें पानी
डॉ अमरिंदर बताते हैं कि कोविड के दौरान और बाद में रोगी को हाइड्रेशन भी बेहतर रखनी चाहिए। हमारा शरीर 70 फीसदी पानी से बना हुआ है। दिन में जितनी अधिक मात्रा में पानी पीते रहेंगे उतनी ही तेजी से वायरस शरीर से बाहर निकलता जाएगा। वायरल लोड को कम करने में पानी का अधिक से अधिक सेवन करना जरूरी है। कोविड के समय में ज्यादा पानी न पीने से थ्रंबोसिस का खतरा  रहता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tips for fast recovery from covid 19
ठंडी चीजों से करें परहेज - फोटो : Social media
फ्रिज की ठंडी चीजों का सेवन न करें
डॉ अमरिंदर बताते हैं कोविड से ठीक होने के बाद भी कुछ दिनों तक गले में खराश और कफ की समस्या बनी रह सकती है। ऐसे में ठंडी तासीर वाली चीजों से परहेज करना चाहिए। फ्रिज की ठंडी चीजों का सेवन कुछ दिनों तक न करें, दिन में गुनगुना करके पानी पीजिए। इससे श्वसन तंत्र को आराम मिलता है। गर्म पानी अन्य प्रकार के संक्रमण से भी बचाता है।
विज्ञापन
Tips for fast recovery from covid 19
डॉक्टरों के संपर्क में रहें - फोटो : Pixabay
सबसे जरूरी चीज के बारे में भी जान लें
डॉ अमरिंदर बताते हैं कि कोरोना से ठीक होने के बाद भी डॉक्टरों के संपर्क में रहना आपके लिए बेहद आवश्यक है। ठीक होने के बाद भी बिना डॉक्टरी सलाह के न तो कोई दवा लें, न ही कोई ऐसी चीज करें जिसे कोविड के समय में रोका गया हो। इसके अलावा सोशल मीडिया पर चल रही बातों पर बिल्कुल ध्यान न दें, सिर्फ वही करें जिसकी डॉक्टर ने सलाह दी है।

-------
नोट: यह लेख दिल्ली एम्स में असिस्टेंस प्रोफेसर डॉ अमरिंदर सिंह मल्ही से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉ अमरिंदर का स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा नाम है, वह कई वर्षों से काम कर रहे हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed