फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   these eating foods can be a reason of stone in our body

अपनी खाने की थाली में रोज ना शामिल करें ये चीजें, हो सकती है पथरी

Wed, 21 Nov 2018 03:32 PM IST
लाइफ स्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफ स्टाइल डेस्क,अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
these eating foods can be a reason of stone in our body
Crispy Fried Kurkuri Bhindi - फोटो : file photo

रोजमर्रा के जीवन में हम जाने-अनजाने कुछ ऐसी चीजों को अपने आहार में शामिल कर लेते हैं जो बाद में शरीर में स्टोन का कारण बनती है।ऐसी चीजें जिसमें ऑक्सिलेट की मात्रा ज्यादा होने की वजह से ये शरीर के अंदर मौजूद केल्शियम से मिलकर पत्थरी बनाता है। ये चीजें शरीर में जाकर जल्दी से नहीं पचती है जो बाद में पत्थरी का रुप ले लेता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिससे दूर रहकर आप पथरी से छुटकारा पा सकते हैं। बता दें, पालक और भिंडी में ऑक्सिलेट होता है जो हमारेे केल्शियम को जमा कर लेता है और यूरिन के रास्ते शरीर से बाहर नहीं निकलने देता। इसके बाद धीरे-धीरे यह केैल्शियम किडनी में पत्थरी का रूप लेने  लगता है। 

विज्ञापन

these eating foods can be a reason of stone in our body
tea seller - फोटो : file photo

 चाय 
बहुत से लोग बेड टी लेना पसंद करते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है चाय पत्थरी का बहुत बड़ा कारण है। अगर आपको पहले से ही पत्थरी की शिकायत है तो आपको बता दें, आपका एक प्याला चाय आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।ऐसा इसलिए क्योंकि चाय पीने से पत्थरी का साइज बढ़ना शुरू हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

these eating foods can be a reason of stone in our body
tomato pack

टमाटर
किचन में बनने वाली हर सब्जी इस लाल रंग की सब्जी टमाटर की मोहताज है। लोग अक्सर सलाद में खाने के साथ टमाटर लेना पसंद करते हैं लेकिन शायद ही लोगों को यह पता हो कि टमाटर में भी ऑक्सिलेट पाया जाता है। जो हमारे शरीर के अंदर जाकर पत्थरी का कारण बनता है।  

विज्ञापन

these eating foods can be a reason of stone in our body
salt - फोटो : salt

नमक
खाने में नमक का इस्तेमाल हमें कम करना चाहिए। इसमें मौजूद सोडियम शरीर के अंदर जाकर केल्शियम बन जाता है। जो बाद में पत्थरी बनना शुरू कर देता है। 

these eating foods can be a reason of stone in our body
nonveg

नॉनवेज
ज्यादा नॉनवेज खाने वाले लोगों को पत्थरी का खतरा ज्यादा होता है। नॉनवेज में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। यह किडनी में प्यूरीन की मात्रा बढ़ा देता है, प्यूरिन की मात्रा बढ़ने से यूरिक एसिड बढ़ने लगता है। जिसके बाद शरीर में स्टोन बनना शुरू हो जाता है।  

these eating foods can be a reason of stone in our body
chukander - फोटो : file photo

चुकंदर
चुकंदर वैसे तो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेेमंद होता है लेकिन कहते है ना जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज बहुत हानिकारक होती है। ठीक वैसे ही अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर में स्टोन बन सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed