फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Tea Or Coffee- Which Is A Healthier Breakfast Drink?

चाय या फिर कॉफी- जानिए क्या है स्वास्थ्य के लिए ज्यादा खतरनाक!

Thu, 04 Apr 2019 03:12 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Thu, 04 Apr 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
Tea Or Coffee- Which Is A Healthier Breakfast Drink?
चाय-कॉफी
चाय व कॉफी में से कौन ज्यादा स्वस्थ है, इस पर काफी बहस होती है। दोनों ही दुनियाभर में ब्रेकफास्ट ड्रिंक के तौर पर बेहद लोकप्रिय हैं। चाय व कॉफी दोनों में ही कैफीन होता है।  लेकिन कुछ लोगों को चाय ज्यादा पसंद होती है तो फिर कुछ का लगाव कॉफी से अधिक होता है। हालांकि, यह सवाल हमेशा से ही आता है कि दोनों ही में से कौन ज्यादा स्वस्थ है। सुबह उठने के बाद चाय लेनी चाहिए या फिर कॉफी?  हम इस बात को तो जानते ही हैं कि चाहे चाय हो या फिर कॉफी दोनों की ही ज्यादा मात्रा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है।
विज्ञापन

 

Tea Or Coffee- Which Is A Healthier Breakfast Drink?
tea coffee

ज्यादा कॉफी पीने पर आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसमें घबराहट एंव चिंता प्रमुख है। इसके अलावा गैस की समस्या हो सकती है। पेट भी खराब हो सकता है। ज्यादा कॉफी पीना आपके हार्ट के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। अमेरिका के फूड एंड ड्रग विभाग ने तो एक दिन में कितना कैफीन लेना चाहिए इसकी मात्रा तय कर रखी है। अमेरिका में दिन में 400 ग्राम कैफीन की मात्रा निर्धारित की गई है। इसका मतलब है कि दिनभर में  चार या पांच छोटे कप कॉफी से अधिक पीना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tea Or Coffee- Which Is A Healthier Breakfast Drink?
कॉफी
दरअसल, चाय एवं कॉफी के फायदे और नुकसान दोनों हैं। अगर आप चाय व कॉफी को बीना दूध एवं चीनी के लेते हैं तो वह आपके स्वास्थ्य के लिए फायदमंद भी होती है। ब्लैक कॉफी में ब्लैक चाय से ज्यादा कैफीन की मात्रा होती है। 236 मिलीग्राम ब्लैक चाय में 55 ग्राम कैफीन होता है जबकि कॉफी में इसका दोगुना करीब 100 ग्राम कैफीन होता है। अगर आपको गैस की समस्या है तो आप ब्लैक कॉफी की जगह ब्लैक टी पीएं। 
 
विज्ञापन

Tea Or Coffee- Which Is A Healthier Breakfast Drink?
चाय
ब्लैक कॉफी पीने से टाइप 2 डाइबिटीज का खतरा कम रहता है। इससे अल्जाइमर का खतरा भी कम रहता है। लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ब्लैक चाय के मुकाबले ब्लैक कॉफी ज्यादा मेटाबॉल्जिम बढ़ाती है। इससे डाइमेंशिया एवं अल्जाइमर का खतरा कम होता है। ब्लैक चाय पीने के कई फायदे हैं। इससे ब्लड प्रेशर कम होता है और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है। दरअसल, ब्लैक चाय एक तरह की एंटीऑक्सीडेंट है जो हार्ट की फंक्शनिंग की रक्षा करती है। हालांकि ज्यादा मात्रा में ब्लैक एवं ग्रीन टी पीने से आपको नुकसान भी हो सकता है। इस तरह दोनों ही के फायदे एवं नुकसान दोनों हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed