{"_id":"7b39ad0a5b522b92d2e6f346dba3af63","slug":"sonakshi-sinha-fitness-secret","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनाक्षी ने खोला अपने फिगर का राज","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
सोनाक्षी ने खोला अपने फिगर का राज
Updated Mon, 05 May 2014 08:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी सिन्हा ने अपना वजन काफी कम कर लिया है। अब वह आसानी से कोई भी आउटफिट पहन सकती हैं।
विज्ञापन
वजन घटाने का फायदा तो होता है। सब लोग यह मानते हैं। अब सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस हकीकत को मान लिया है। जब से उन्होंने अपना वजन घटाने का कार्यक्रम शुरू किया उनके चाहने वालों की संख्या में निरंतर वृद्धि होती गई।
जी हां, आंकड़े यह सच्चाई बयान कर रहे हैं। बीते कुछ महीनों से सोशल नेटवर्किंग साइटों पर सोनाक्षी लगातार अपडेट कर रही हैं कि उन्होंने कैसे-कितना वजन घटाया और फिर सेक्सी वस्त्रों में उनकी तस्वीरें भी आने लगीं।
विज्ञापन
नतीजा है उनकी फैन फॉलोइंग का बढ़ना। ताजा खबर यह है कि सोनाक्षी के फेसबुक पेज को लाइक करने वालों की संख्या अब दस लाख को पार कर गई है।
इस तरह से सोनाक्षी शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सोनम कपूर जैसी उन सेलेब्रिटियों की कतार में आ गई हैं जिनके फेसबुक पर दस लाख से ज्यादा चाहने वाले हैं। वाकई यह ऐसी उपलब्धि है जिस पर सोनाक्षी के ‘दोस्त’ शाहिद कपूर को भी गर्व होगा।
विज्ञापन