फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Science finds yet another reason having a dog is actually really good for you

घर में है डॉगी तो बच्चों को नहीं होगी बीमारी, वैज्ञानिकों ने भी मानी ये बात

Sun, 23 Jun 2019 07:16 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 23 Jun 2019 07:16 AM IST
विज्ञापन
Science finds yet another reason having a dog is actually really good for you
बच्चे के साथ कुत्ता - फोटो : pixabay

घर में डॉगी का होना बच्चों के विकास, और बीमारियों से रोकथाम में फायदेमंद है। वैज्ञानिकों ने इस बात को स्वीकार कर लिया है। सदियों से कुत्ता, इंसान का सबसे अच्छा दोस्त साबित हुआ है। लेकिन आप शायद ही यह बात जानते होंगे कि अगर आपके घर में कुत्ता है तो आपके बच्चों को एलर्जी का खतरा कम रहता है। बच्चों और जानवरों के बीच संबंध पर हुए एक नए शोध का कहना है कि जिन घरों में जितने ज्यादा कुत्ते होते हैं, वहां पलने वाले बच्चों को उतनी ही कम एलर्जी होती है।

विज्ञापन


यह बात तो आप जानते ही होंगे कि कुत्ते को पालने के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कई तरह के फायदे होते हैं। कुत्ता, इंसान का सबसे वफादार साथी होता है जो उसे आने वाले खतरे के न ही सिर्फ संकेत देता है, बल्कि खतरे के वक्त रक्षक बनकर सदियों से चली आ रही, अपनी वफादारी को भी निभाता है। ये ही वजह है कि दुनियाभर के सभी देशों में लोग कुत्ता जरूर पालते हैं। 

विज्ञापन

Science finds yet another reason having a dog is actually really good for you
डॉगी - फोटो : pixabay

पिछले साल दिसंबर में स्वीडन में हुए एक शोध में कहा गया है कि जिन घरोंं में जितने ज्यादा पालतू जानवर होते हैं, वहां पैदा होने वाले बच्चों को एलर्जी का खतरा उतना ही कम रहता है। इस शोध को करने के लिए शोधकर्ताओं ने 1,278 बच्चों का परीक्षण किया। शोध में पाया गया है कि जो बच्चे 18 महीन, 3 साल, आठ एवं नौ साल के बीच की उम्र में पालतू जानवरों के बीच पलते हैं, उनको एलर्जी का खतरा उतना कम रहता है। 

Science finds yet another reason having a dog is actually really good for you
DOGY

शोध में बताया गया है कि 49 फीसदी घर ऐसे हैं जहां कोई पालतू जानवर नहीं है और वहां पैदा होने वाले बच्चे पहले 12 महीने के भीतर ज्यादा एलर्जी की समस्या से ग्रसित रहते हैं। जिन घरों में एक डॉगी होता है वहां बच्चों को 43 फीसदी ही एलर्जी की संभावना होती है। जो बच्चे तीन पालतू जानवरों के बीच पलते हैं उनको 24 फीसदी तक एलर्जी की संभावना रहती है। जो बच्चे पांच और उससे ज्यादा पालतू जानवरों के बीच पलते हैं उनको बचपन में किसी भी तरह की एलर्जी नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed