{"_id":"b6859bad86a270af69f61aff670c616b","slug":"regular-exercise-of-five-may-increase-the-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 मिनट दौड़ने से मिलने वाला ऐसा फायदा नहीं जानते होंगे आप","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
5 मिनट दौड़ने से मिलने वाला ऐसा फायदा नहीं जानते होंगे आप
एजेंसी/वाशिंगटन
Updated Wed, 30 Jul 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धीमी गति से ही सही लेकिन पांच मिनट की नियमित दौड़ किसी व्यक्ति को दिल का दौरा और अन्य बीमारियों से काफी हद तक बचा सकती है।
विज्ञापन
पंद्रह सालों से किए गए एक अध्ययन के मुताबिक नियमित दौड़ लगाने वाले व्यक्ति नहीं दौड़ने वालों की तुलना में तीन साल ज्यादा जीवित रहे।
दौड़ और दीर्घ आयु के बीच संबंध को लेकर 15 सालों तक 18 से 100 साल के 55,137 लोगों पर किए गए अध्ययन बाद ये नतीजे निकाले गए हैं।
अध्ययन के लिए अमेरिका के एरोबिक्स सेंटर लॉन्गिट्यूडनल स्टडी से आंकड़े लिए गए। इस सेंटर में आने वाले लोगों से उनकी ‘रनिंग हैबिट’ के बारे में प्रश्नावली भरने को कहा गया था।
अध्ययन में दौड़ नहीं लगाने वाले के साथ की गई तुलना में यह पाया गया कि दौड़ लगाने वाले लोगों में बीमारियों से मौत का खतरा 30 फीसदी तक कम हो जाता है। इसमें दिल की बीमारियों से मौत का खतरा 45 फीसदी तक घट जाता है।
विज्ञापन
नहीं दौड़ने वाले लोगों की तुलना में दौड़ लगाने वाले औसतन तीन साल ज्यादा जीवित रहते हैं।