फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Recent study says exposure to air pollution can cause breast cancer

सड़क पर लगा है जाम तो वहां से तुरंत निकल जाएं महिलाएं, शरीर के इस अंग पर पड़ता है बुरा प्रभाव

Wed, 28 Nov 2018 12:10 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
Recent study says exposure to air pollution can cause breast cancer
breast cancer - फोटो : file photo

प्रदूषण ना सिर्फ आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है बल्कि इसकी वजह से आप कई जानलेवा बीमारियों की चपेट में भी आ जाते हैं। हाल ही में हुई एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि महिलाओं को हैवी ट्रैफिक में सफर करने से बचना चाहिए। इसके पीछे जो वजह बताई गई वो काफी चौंकाने वाली थी। दरअसल, रिसर्च में पता चला कि जिन महिलाओं का ट्रैफिक वाली जगहों पर किसी भी वजह से ज्यादा वक्त बीतता है उन्हें एयर पॉल्यूशन की वजह से ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना बनी रहती है।    

विज्ञापन


हाल ही में हुई इस रिसर्च में कहा गया कि ट्रैफिक की वजह से होने वाले एयर पॉल्यूशन से महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा पैदा हो सकता है। बता दें, स्कॉटलैंड के स्टर्लिंग विश्वविद्यालय के रिसर्चर्स की टीम एक कैंसर पेशेंट महिला के ऊपर किए गए अध्ययन के बाद इस नतीजे पर पहुंचीं। उनहोंने बताया कि यातायात से पॉल्यूटेड हवा ब्रेस्ट कैंसर का कारण बन सकती है।   

विज्ञापन

ब्रेस्ट कैंसर के शिकार ये सेलेब्स

Recent study says exposure to air pollution can cause breast cancer
manisha koirala - फोटो : file photo

ब्रेस्ट कैंसर के शिकार ये सेलेब्स
बॉलीवुड दुनिया में अगर एक नजर डालें तो आप पाएंगे कि कई नामी हस्तियां भी इस बीमारी की चपेट में आ चुकी हैं। जिसमें सबसे पहला नाम याद आता है मनीषा कोईराला का तो लीजा रे और मुमताज भी इससे अछूती नहीं रहीं। हालांकि इन सब अभिनेत्रियों ने अपनी हिम्मत और हौसले के बल पर ब्रेस्ट कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को मात दी। हाल ही में खबर आई थी कि सोनाली बेंद्रे और आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को भी ब्रेस्ट कैंसर है। अगर आप भी चाहते हैं कि आप इस बीमारी से बचे रहें तो एयर पॉल्यूशन से होने वाले खतरों से आगाह रहें।

एयर पॉल्यूशन से महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा

Recent study says exposure to air pollution can cause breast cancer
breast cancer - फोटो : file photo

हाल ही में हुई एक स्टडी में बताया गया कि सड़क पर काम करने वाली एक महिला कसे कैंसर की शिकार बन गई। दरअसल यह महिला उत्तरी अमेरिका में सबसे बिजी कमर्शियल सीमा पारगमन पर बतौर बॉर्डर गार्ड के रूप में काम करती थी। इस महिला ने करीब 20 साल तक गार्ड का काम किया। इसी दौरान वह ब्रेस्ट कैंसर की शिकार हो गई। गौर करने वाली बात यह है कि यह महिला उन पांच बॉर्डर गार्ड्स में से एक थी, जिन्हें 30 महीने के अंदर ब्रेस्ट कैंसर हुआ। माइकल गिल्बर्टसन के मुताबिक निष्कर्षों में पाया गया कि ब्रेस्ट कैंसर के शिकार लोग यातायात संबंधी एयर पॉल्यूशन के अत्यधिक संपर्क में थे। 

विज्ञापन

एयर पॉल्यूशन से महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा

Recent study says exposure to air pollution can cause breast cancer
Cancer - फोटो : file photo
इस शोध में एक और खास चीज सामने निकलकर आई। शोधकर्ताओं ने रात के समय काम करने और कैंसर के बीच एक संबंध की भी पहचान की है।गिल्बर्टसन ने कहा, "यह नया शोध जनसंख्या में ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ते मामलों में यातायात संबंधी प्रदूषण के योगदान की तरफ भी इशारा करता है। एक पत्रिका में प्रकाशित इस स्टडी में कहा गया है कि 10,000 मौकों में से एक मामले में यह एक कोइंसिडेंट था क्योंकि यह सभी बहुत हद तक समान थे और आपस में एक दूसरे के जुड़े हुए थे।

कैंसर से बचने के उपाय

Recent study says exposure to air pollution can cause breast cancer
सब्जियां - फोटो : file photo

कैंसर से बचने के उपाय-

-ज्यादा से ज्यादा पत्तेदार सब्जियां, चना और फल का सेवन करें। सब्जियों और फलों में फाइबर मौजूद होता है जो शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। इइसमें मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट तत्व कैंसर पैदा करनेवाले रसायनों को नष्ट करने में अहम भूमिका अदा करते हैं। फूलगोभी, पत्तागोभी, टमाटर, एवोकाडो, गाजर जैसे फल और सब्जियां अपने आहार में जरूर शामिल करें।  

-शक्कर का सेवन कम-से-कम करें। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि महिलाओं में कोलोरेक्टल कैंसर की सम्भावना शक्कर के सेवन से काफी बढ़ जाती है। 

-गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल लम्बे समय तक न करें। गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन लंबे समय तक करने से औरतों में स्तन कैंसर के अलावा लीवर कैंसर होने का खतरा भी बना रहता है। 

-महिलाओं में स्तन कैंसर सबसे सामान्य कैंसर है। अधिकतर महिलायें इसके लक्षण से अनभिज्ञ रहती हैं, इसलिए यह बीमारी काफी फैल जाती है। इसलिए जरूरी है कि इसकी जांच करवाते रहा जाए।यदि स्तन में किसी प्रकार की गांठ या असामान्यता नजर आए तो फौरन चिकित्सक से संपर्क करें।

-अधिक शराब पीने से खाने की नली, गले, लिवर और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा हो सकता है। ड्रिंक में अल्कोहल की ज्यादा मात्रा और साथ में तंबाकू का सेवन कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ा देता है। इसलिए कैंसर से बचने के लिए एल्कोहल का सेवन बंद करें। 

नोट- (यह लेख आपकी जागरूकता के लिए साझा किया गया है। यदि आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें ) 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed