फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   precautions for rapid weight loss

वजन घटाने के चक्कर में न करें ये 5 गलतियां

Sat, 16 Mar 2013 12:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 16 Mar 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
precautions for rapid weight loss

तेजी से वजन घटाने की चाह में आप क्या कुछ नहीं करते, वेट लॉस के तरह-तरह के पैकेज लेते हैं जिनका दावा होता है कि हमारे पैकेज से आप एक महीने में सात किलो वजन गिरा सकते हैं या फिर छरहरा फिगर पा सकते हैं लेकिन खुद को शेप में लाने की आपकी मुहिम आपके स्वास्थ्य के लिए खतरा भी बन सकती है। यकीन नहीं आता तो जरा वेट लॉस से जुड़े इन पांच पहलुओं पर गौर करें जिनकी मदद से आप खुद यह तय कर सकते हैं कि वेट लॉस की आपकी कोशिश आपके लिए कितनी मददगार है।

विज्ञापन


एक किलो की लिमिट न क्रॉस करें
मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लि. में कंसल्टिंग न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. वंदना माथुर ने बताया कि अगर सेहतमंद तरीके से वजन घटाने की कोशिश करें तो एक सप्ताह में अधिकतम आधा किलो से एक किलो तक घटाया जा सकता है। लेकिन अगर कोई सप्ताह में एक किलो से अधिक वजन घटाने की बात करे तो यह सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन


जरूरी तत्वों की कमी न होने पाए
गलत तरीके से वेट लॉस के दौरान अक्सर लोग बहुत अधिक डाइटिंग करते हैं जिससे शरीर में विटामिन्स, मिनिरल्स, प्रोटीन जैसे जरूरी तत्वों की कमी हो सकती है। प्रोटीन की कमी से शरीर की प्रतिरोधी क्षमता घट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार केलोरी कम करने के चक्कर में लोग डाइट बिना सोचे-समझे कम कर देते हैं जिससे उस समय तो वजन कम होता है लेकिन बाद में हड्डियों में कमजोरी 'ऑस्टोपोरासिस' जैसे रोग का खतरा हो सकता है। इसके अलावा, गलत तरीके से वजन घटाने से बहुत अधिक थकान, बालों का गिरना, डिप्रेशन, कॉन्सटिपेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

क्या खाएं, क्या न खाएं
वीएलसीसी एक्सपर्ट की मानें तो हेल्दी तरीके से वजन घटाने के लिए बहुत अधिक परहेज के बजाय बैलेंस डाइट पर जोर देना चाहिए। बाहर का फैटी और ऑयली भोजन से जितना हो सकें परहेज करें।

हर शरीर की जरूरतें अलग है इसलिए दूसरों के डाइट चार्ट को बिना सोचे-समझें अपनाने के बजाय अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ही वजन कम करने की कोशिश करें। डाइट में सब्जियां, फल, बीन्स, नॉन फैटी डेयरी प्रोडक्ट, सीफूड और संतुलित तौर पर मीट का सेवन आपके वजन का बैलेंस बनाए रखने में मददगार हो सकता है।

शॉर्टकट है खतरनाक
डॉ. वंदना का मानना है कि वजन गिराने के लिए अक्सर लोग जो शॉर्टकट रास्ता अपनाते हैं उससे उनका वजन गिरे या न गिरे लेकिन सेहत से संबंधित कई समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। कई बार डाइटिंग के दौरान लोग अपने खाने पर इस हद तक संतुलन रखते हैं कि जब वजन थोड़ा कम होता है तो वह खुद पर अनुशासन रख नहीं पाते और डाइट का बैलेंस बिगाड़ देते हैं। इससे उनका वजन कम होने के बजाय और भी बढ़ सकता है।


क्या है सही तरीका
वजन घटाने के लिए सबसे अहम है लाइफस्टाइल में परिवर्तन। डाइट और एक्सरसाइज का सही बैलेंस ही वजन घटाने की सही तरीका है। इसलिए बिना अधीर हुए आप वजन घटाने के लिए पहले अपनी लाइफस्टाइल सुधारें, आपका वजन अपनेआप संतुलित हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed