कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरी दुनिया त्रस्त है। अब तक इस वायरस से तीन करोड़ 38 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 10 लाख 12 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पहले यह माना जा रहा था कि एक बार जो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया, उसके शरीर में एंटीबॉडी बन जाती है और वह दोबारा संक्रमित नहीं हो सकता, लेकिन हाल के दिनों में ऐसा देखने को मिला है कि लोग दोबारा भी संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में इस बात को लेकर अभी बहस जारी है कि आखिर एंटीबॉडी शरीर में कब तक रहती है। अब सच्चाई चाहे जो हो, लेकिन कोरोना से ठीक होने के बाद लोगों को लापरवाही बिल्कुल भी नहीं बरतनी चाहिए। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं इनके बारे में...
{"_id":"5f74c7bf8ebc3e9bff7e0d27","slug":"post-covid-care-five-things-you-need-to-do-after-recovering-from-coronavirus-infection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कोरोना से ठीक होने के बाद जरूर करें ये पांच काम, नहीं बरतें लापरवाही","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: कोरोना से ठीक होने के बाद जरूर करें ये पांच काम, नहीं बरतें लापरवाही
Thu, 01 Oct 2020 10:10 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथ धोने जैसे नियम का करें पालन
- कोरोना से ठीक होने के बाद भी आपको मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथ धोने जैसे नियम का पालन करना जरूरी है, क्योंकि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि आप दोबारा संक्रमित नहीं हो सकते।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
नियमित रूप से व्यायाम करें
- चूंकि कोरोना वायरस शरीर को बिल्कुल कमजोर कर दे रहा है, जिससे व्यायाम करने में भी काफी दिक्कतें महसूस हो रही हैं। लेकिन आप इसे धीरे-धीरे करके अपनी दिनचर्या में शामिल करें, क्योंकि नियमित रूप से व्यायाम करने से आप शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से फिट रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
पौष्टिक आहार खाएं
- कोरोना का संक्रमण शरीर को कई तरह की परेशानियां दे रहा है, जिसमें कमजोरी भी शामिल है। इसलिए कोरोना से ठीक होने के बाद ये जरूरी है कि आप अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक चीजों को शामिल करें। हरी सब्जियां और अंडा खाएं, लेकिन जरूरत से ज्यादा नहीं। इससे आपकी सेहत में तेजी से सुधार होगा और आप जल्द ही पहले जैसा स्वस्थ महसूस करने लगेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ज्यादा से ज्यादा आराम करें
- कोरोना से ठीक होने के बाद लोगों को ज्यादा से ज्यादा आराम करने की जरूरत है, ताकि शरीर पहले की तरह ही स्वस्थ बन सके और किसी तरह की शारीरिक या मानसिक परेशानी न आए।