कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए इम्यूनिटी को बढ़ाना बहुत आवश्यक है। अभी तक आए मामलों के अनुसार देखा जाए तो इस वायरस का असर उन लोगों पर जल्दी हुआ है, जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है। ऐसे में स्पष्ट है कि जिनका इम्यूनिटी मजबूत है उन्हें इस वायरस का संक्रमण का खतरा कम रहेगा। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए स्वस्थ जीवनशैली का होना बहुत जरूरी है। आइए, जानते हैं कि एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए हमें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
{"_id":"5ec5064d8ebc3e906f64b20b","slug":"perfect-lifestyle-for-increasing-immune-system","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ जीवनशैली के लिए क्या करें और क्या न करें कि बढ़ेगी इम्यूनिटी, संक्रमण से बचेंगे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
स्वस्थ जीवनशैली के लिए क्या करें और क्या न करें कि बढ़ेगी इम्यूनिटी, संक्रमण से बचेंगे
Wed, 20 May 2020 05:43 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 20 May 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाइट पर विशेष ध्यान
- फोटो : Pixabay
डाइट
- एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए जरूरी है कि अपनी डाइट पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस समय अधिक से अधिक पौष्टिक आहार का सेवन करने का प्रयास करें। गर्मी का मौसम चल रहा है और इस मौसम में शरीर में पानी की कमी होने लगती है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। बेहतर डाइट लेने से इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है।
पूरी नींद लेनी चाहिए
नींद
- व्यक्ति को पूरी नींद लेनी चाहिए, ऐसा न करने पर स्वस्थ जीवनशैली पर असर पड़ता है। एक रिपोर्ट के अनुसार नींद पूरी न होना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। इसका स्वास्थ्य पर विपरित असर पड़ता है। नींद पूरी न होने के कारण व्यक्ति कई बीमारियों का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मानसिक स्वास्थ्य
- स्वस्थ रहने के लिए मानसिक तौर पर फिट रहना बहुत जरूरी है। मानसिक तनाव का सीधा असर इम्यूनिटी पर पड़ता है। दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव को दूर किया जा सकता है। मानसिक तनाव से बचने का सबसे आसान तरीका है आप अपने मनपसंद चीजों को करें।
विज्ञापन
इस समय न करें ये काम
- इस समय उच्च-तीव्रता अंतराल प्रशिक्षण (अधिक कैलोरी बर्न करने वाली एक्सरसाइज) से दूर रहना ही ठीक है। इस समय में आप सांसों से संबंधित अलग-अलग एक्सरसाइज कर सकते हैं। ये एक्सरसाइज इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होती हैं।