{"_id":"5ec4f5188ebc3e902626ffd9","slug":"oral-health-regular-tooth-brushing-benefits-improve-immunity-system","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ठीक से ब्रश नहीं करते हो कमजोर हो सकती है आपकी इम्यूनिटी, संक्रमण का खतरा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ठीक से ब्रश नहीं करते हो कमजोर हो सकती है आपकी इम्यूनिटी, संक्रमण का खतरा
Wed, 20 May 2020 05:10 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 20 May 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से बचने का एक तरीका है अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाया जाए। जिस तरह से लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हमें और अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। डॅाक्टर हमें दो बार ब्रश करने की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दो बार ब्रश करने से कैविटी का खतरा कम हो जाता है, मुंह से बदबू भी नहीं आती है और कई बीमारियों से बचा जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि ठीक से ब्रश नहीं करने का प्रभाव हमारी इम्यूनिटी पर भी पड़ता है।
रोज ब्रश नहीं करने से हो सकती है परेशानी
- रोज ब्रश नहीं करना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। जो लोग नियमित तौर पर ब्रश नहीं करते हैं उन्हें बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है। जिस वजह से दांत खराब होने के साथ-साथ कई और बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं नियमित तौर पर ब्रश करने की आदत डाल लें।
tooth brush
- फोटो : social media
किन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा
- ब्रश ठीक से नहीं करने से सिर्फ व्यस्क लोगों को खतरा नहीं है, इसका उतना ही खतरा छोटे बच्चों को भी है। एक रिपोर्ट के अनुसार आज के समय में 5 साल से कम उम्र के बच्चों में दांत खराब होने की समस्या अधिक होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : getty images
दो बार ब्रश करना जरूरी
- दिन में दो बार ब्रश करने से आपके दांतों में कोई समस्या नहीं आएगी और आपका इम्यून सिस्टम भी ठीक से काम करेगा।
विज्ञापन
- फोटो : getty images
इन बातों का ध्यान रखें
- ब्रश करने के लिए साफ- स्वच्छ पानी का उपयोग करना चाहिए।
- समय-समय पर ब्रश को बदलते रहें।