फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   new COVID variant LP.8.1 know it risk and symptoms Pakistan President Asif Ali Zardari tests COVID positive

Covid-19: कोरोनावायरस में फिर हुआ म्यूटेशन, फैल रहा है एक और नया वैरिएंट; इस देश के राष्ट्रपति भी हुए संक्रमित

Thu, 03 Apr 2025 01:20 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 03 Apr 2025 01:20 PM IST
सार

LP.8.1 क्या है? और यह कितनी चिंता का विषय है? आइए प्रारंभिक रिपोर्ट्स के आधार पर इसे समझने की कोशिश करते हैं। कोविड के एक नए वैरिएंट के सामने आने के बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के कोरोना संक्रमित होने की खबर है।
 

विज्ञापन
new COVID variant LP.8.1 know it risk and symptoms Pakistan President Asif Ali Zardari tests COVID positive
कोरोनावायरस लेटेस्ट कोविड-19 - फोटो : Freepik.com

विस्तार

कोरोनावायरस के मामले कुछ समय से भले ही ज्यादा सुर्खियों में न रहे हों, पर ये अभी भी खत्म नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ और वैज्ञानिक अलर्ट करते रहे हैं कि वायरस अपनी प्रकृति के अनुसार लगातार म्यूटेट होता रहता है जिससे एक नए वैरिएंट के आने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। हालिया रिपोर्ट्स में ये बात फिर से सही साबित हो रही है। भले ही कोरोना के वैश्विक मामले फिलहाल नियंत्रित हैं, पर चुपके से वायरस का एक नया वैरिएंट सामने आया है, जिसने वैज्ञानिकों को फिर से अलर्ट कर दिया है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के कुछ शहरों से प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक यहां कोरोनावायरस के नए वैरिएंट एलपी 8.1 (LP.8.1) की पहचान की गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में इसके मामले भी बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन


न्यू साउथ वेल्स में कोविड-19 के पांच में से एक मामले के लिए इस नए वैरिएंट को जिम्मेदार माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के अलावा यूनाइटेड किंगडम के भी कुछ शहरों में इसके मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरस के एक नए वैरिएंट ने फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या हमें कोविड से कभी भी मुक्ति नहीं मिलेगी? LP.8.1 क्या है और यह कितना गंभीर हो सकता है? आइए प्रारंभिक रिपोर्ट्स के आधार पर इसे समझने की कोशिश करते हैं।

new COVID variant LP.8.1 know it risk and symptoms Pakistan President Asif Ali Zardari tests COVID positive
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी (फाइल) - फोटो : ANI

पाकिस्तान के राष्ट्रपति कोरोना से हुए संक्रमित

कोविड के एक नए वैरिएंट के सामने आने के बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के कोरोना संक्रमित होने की भी खबर है।

स्थानीय मीडिया 'द डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद से उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि जरदारी को सांस संबंधी समस्या और बुखार के बाद कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था,  जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई। इससे पहले वह जुलाई 2022 में भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। फिलहाल विशेषज्ञों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।

राष्ट्रपति जरदारी कोरोना के किस वैरिएंट से संक्रमित हुए हैं फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।

new COVID variant LP.8.1 know it risk and symptoms Pakistan President Asif Ali Zardari tests COVID positive
फिर लौट रहा है कोरोनावायरस - फोटो : Amarujala.com

कोरोना का नया वैरिएंट (LP.8.1)

कोरोना के इस वैरिएंट (LP.8.1) के बारे में सबसे पहले जुलाई 2024 में पता चला था। वैज्ञानिकों की टीम ने बताया था कि यह ओमिक्रॉन के KP.1.1.3 का एक सब-वैरिएंट है, जिसके मामले पहले भी देखे जाते रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जनवरी 2025 में LP.8.1 को 'वैरिएंट अंडर मॉनिटरिंग' के रूप में वर्गीकृत किया था।

ओमिक्रॉन और इसके तमाम सब-वैरिएंट्स की प्रकृति शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को आसानी से चकमा देकर लोगों को संक्रमित करने वाली मानी जाती रही है। हालांकि ओमिक्रॉन को अधिक गंभीर रोग फैलाने वाला नहीं पाया गया है। 

new COVID variant LP.8.1 know it risk and symptoms Pakistan President Asif Ali Zardari tests COVID positive
कोरोना का नया वैरिएंट - फोटो : Freepik.com

नए वैरिएंट की प्रकृति कैसी?

अब तक की जानकारियों के मुताबिक LP.8.1 के स्पाइक प्रोटीन में छह म्यूटेशन (उत्परिवर्तन) हैं, इस आधार पर वैज्ञानिकों का मानना है कि ये इंसानी कोशिकाओं से अधिक आसानी से बाइंड हो सकता है। इसमें V445R नामक एक म्यूटेशन देखा गया है जो इसे अन्य वैरिएंट की तुलना में अधिक आसानी से फैलने के योग्य बनाता दिख रहा है। प्रयोगशाला अध्ययनों में पाया गया है कि V445R फेफड़ों की कोशिकाओं को क्षति पहुंचाने वाला भी हो सकता है।

new COVID variant LP.8.1 know it risk and symptoms Pakistan President Asif Ali Zardari tests COVID positive
कितना खतरनाक है नया कोरोनावायरस - फोटो : Freepik.com

ज्यादा चिंता का विषय नहीं है ये नया वैरिएंट

प्रारंभिक रिपोर्ट्स से पता चलता है कि एलपी.8.1 के लक्षण अन्य सब-वैरिएंट्स की तुलना में अधिक गंभीर नहीं दिखते हैं, ऐसे में इसे फिलहाल सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम नहीं माना जा रहा है।

इन सबके बीच कोविड पर लगातार नजर रखने वाली विशेषज्ञों की टीम कह रही है कि भले ही कोविड काफी कंट्रोल में है लेकिन ये अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य चिंता बना हुआ है। इस साल अब तक ऑस्ट्रेलिया में करीब 45,000 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जबकि लगभग 260 लोगों को संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में XEC और KP.3 के बाद LP.8.1 तीसरा सबसे प्रमुख स्ट्रेन बना हुआ है। सभी देशों को इस नए वैरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए अलर्ट किया गया है।



-------------
स्रोत और संदर्भ
new Covid strain affecting three in five UK patients


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed