फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोज खुलकर पांच मिनट तक हंस लें, हमेशा रहेंगे इन स्वास्थ समस्याओं से दूर

Fri, 29 Mar 2019 12:50 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 29 Mar 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
laughter is best medicine health benefits of laughter

हंसना और मुस्कुराना जिंदगी का अहम हिस्सा होता है। हंसी से आप दिन भर के तनाव को पल में भुला सकते हैं। साथ ही, ये आपकी सेहत को भी उतना ही दुरुस्त भी बनाता है। कहते हैं, 'लाफ्टर इज बेस्ट मेडिसिन' यानि हंसी सबसे अच्छी दवा है। सोचिए एक हंसी आपके जीवन को कितना खूबसूरत बना सकती है। आज हम बताएंगे कि हंसने से आपको बड़ी-बड़ी समस्याओं से चुटकियों में राहत मिल सकती है। 

laughter is best medicine health benefits of laughter
ऐसा देखा गया है कि जो लोग जिंदगी को खुलकर जीते हैं, वे बुढ़ापे में ज्यादा सक्रीय रह पाते हैं। साथ ही खुश रहने वाले बुजुर्ग लोगों को बिस्तर से उठने में, कपड़े पहनने में या नहाने जैसे कामों में कोई दिक्कत नहीं होती। 
laughter is best medicine health benefits of laughter
लाफ्टर ऑनलाइन यूनिवर्सिटी के मुताबिक, हंसते समय एंडॉर्फिन हॉर्मोन रिलीज होता है। ये हॉर्मोन आपके अंदर माफी, दया और देखभाल की भावना को बढ़ाता है, जब आपके अंदर ये भावना आती है तो इसके साथ एक सकारात्मक ऊर्जा भी आती है और आप खुश महसूस करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
laughter is best medicine health benefits of laughter
एंडॉर्फिन हॉर्मोन दिल की सेहत के लिए भी अच्छा होता है यानि हंसने से आपका दिल भी दुरुस्त होता है। हंसने से कॉर्टिसोल व एपिनेफ्रीन का स्राव कम होता है। कॉर्टिसोल व एपनिफ्रीन तनाव पैदा करना करने वाले हॉर्मोन होते हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं तो आप ज्यादा सामाजिक बनते हैं और लोगों के साथ जुड़ने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन
laughter is best medicine health benefits of laughter
यूनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड के एक शोध में पाया गया कि हंसने से शरीर में खून का प्रवाह भी बेहतर होता है। इस अध्ययन में लोगों को दो समूहों में रखा गया था। पहले समूह को कॉमेडी कार्यक्रम दिखाया गया और दूसरे को ड्रामा। शोध में पाया गया कि कॉमेडी कार्यक्रम देखकर जो लोग खुलकर हंस रहे थे उनका रक्त संचार अन्य प्रतिभागियों की तुलना में काफी बेहतर था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed