तोंद बढ़ती ही जा रही है तो इसका यह खतरा भी जान लें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपनी तोंद बढ़ने का नुकसान केवल अपने फिगर के खराब होने तक मानते हैं या इसे सिर्फ मोटापे से जोड़कर देखते हैं तो इसका यह खतरा जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
मायो क्लीनिक के शोध की मानें तो पेट पर जमा चर्बी आपकी पांच साल तक की उम्र घटा सकती है।
उनके अनुसार पेट पर जमा चर्बी पुरुषों के जीवन का औसतन तीन साल और महिलाओं के जीवन का पांच साल कम कर सकती है।
कई रोगों का है खतरा
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि बड़ी तोंद वाले लोगों को दिल के रोगों, श्वास संबंधी रोग और कैंसर जैसे रोगों का खतरा अधिक होता है।
शोधकर्ताओं ने इसका संबंध बॉडी मास इंडेक्स, शारीरिक श्रम और शराब के सेवन आदि से पाया है और इसी आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।
शोध के दौरान दुनिया भर के 6 लाख लोगों पर आधारित डाटा पर अध्ययन किया गया है।
उम्र, मोटापा और जीवनकाल का संबंध
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है कि किस उम्र में कितना बीएणआई हो, इसका संबंध भी हमारे जीवनकाल से है।
पुरुषों में दो इंच अधिक तोंद बढ़ने पर यह रिस्क सात प्रतिशत अधिक हो जाता है। इसी तरह दो इंच तोंद बढ़ने पर महिलाओं के लिए यह रिस्क नौ प्रतिशत अधिक हो जाता है।
यह शोध मायो क्लीनिक प्रोसीडिंग्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है।