फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Know why Experts Says Momos Are the Worst Street Food ever

मोमोज के लिए प्यार बना सकता है आपको बीमार

Wed, 05 Dec 2018 12:26 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
Know why Experts Says Momos Are the Worst Street Food ever
- फोटो : file photo

आजकल स्ट्रीट फूड का स्वाद लोगों की जुबान पर इतना चढ़ गया है कि वो इसे घर पर बने खाने के विकल्प के रूप में देखने लगे हैं। बच्चा हो या बड़ा स्ट्रीट फूड हर किसी को बेहद पसंद होता है। स्ट्रीट फूड में भी बात करें, तो मोमोज का स्वाद हर किसी को लुभा रहा है। बाजार में मिलने वाले मोमोज में कई वैरायटी जैसे वेज, नॉन वेज, स्टीम्ड, तंदूरी और फ्राइड मोमोज मिल रहे हैं। अगर आप भी जीभ का स्वाद बढ़ाने और भूख मिटाने के लिए गली के नुक्कड़ पर मिलने वाले मोमोज को बड़े चाव से खाते हैं तो वक्त रहते सतर्क हो जाएं। कहीं जीभ का ये स्वाद आपकी सेहत के लिए बड़ा खतरा ना बन जाए।     

विज्ञापन

मोमोज के बारे में एक्सपर्ट का ये है कहना

Know why Experts Says Momos Are the Worst Street Food ever
मोमोज - फोटो : file photo

मोमोज खाने के नुकसान


बच्चे तो बच्चे मोमोज का नाम सुनकर बड़ों के भी मुंह में पानी आ जाता है पर क्या आप जानते हैं स्वाद में ये चटपटे मोमोज आपकी सेहत के लिए एक बड़ा खतरा बन रहे हैं। शालीमार बाग के फोर्टिस हॉस्पिटल की डाइटिशियन सिमरन सैनी की माने तो 'स्ट्रीट फूड मोमोज खाने से लोगों को बचना चाहिए।सिमरन सैनी के अनुसार मोमज खाने से कई तरह की बीमारियां आपको अपना शिकार बना सकती हैं। मोमोज मैदा से बनते हैं जो पाचन तंत्र को भी खराब कर सकता है। 

-मोमोज खाने का दूसरा बड़ा नुकसान ये होता है कि इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत आधिक होती है लेकिन पोषक तत्व बिल्कुल गायब होते हैं। जिसकी वजह से आपको खाने से सिर्फ टेस्ट मिलता है पोषक तत्व नहीं।

-मोमोज बनाते समय साफ-सफाई का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जाता है। यही वजह है कि बाकी स्ट्रीट फूड की तुलना में मोमोज सबसे ज्यादा सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। मोमोज खुद तो सेहत के लिए हानिकारक होते ही हैं लेकिन इसके साथ खाई जाने वाली लाल तीखी चटनी और मेयोनीज भी सेहत के लिए बेहद खतरनाक होते हैं।
 
-मोमोज बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मैदे को सॉफ्ट करने के लिए उसमें ब्लीचिंग मैदे का इस्तेमाल किया जाता है। जिसकी वजह से आपकी बॉडी को नुकसान पहुंचने के साथ आपकी बॉडी का इंसुलिन लेवल भी खराब हो सकता है।मैदे में फाइबर नहीं होता, इसे सफेद तथा चमकदार बनाने के लिए बेंजोईल पेरोक्साइड से ब्लीच किया जाता है जो शरीर को बेहद नुकसान देता है। 

-मैदा का सेवन करने से व्यक्ति को डाइजेशन की प्रॉब्लम हो सकती है। इतना ही नहीं मैदा खाने से कई बार महिलाओं और बच्चों को फूड पॉइजनिंग तक हो जाती है। मोमोज में मोनोसोडियम ग्लूटामेट होता है, जो हड्डियों को कमजोर बनाता है। इससे नर्वस डिसऑर्डर तक की समस्या भी हो जाती है।मैदे में मौजूद ग्लूटन फूड एलर्जी भी को पैदा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Know why Experts Says Momos Are the Worst Street Food ever
मोमोज - फोटो : file photo

मोमोज की स्टफिंग से भी है खतरा
वेज मोमोज की स्टफिंग के लिए पत्तागोभी का इस्तेमाल किया जाता है।ऐसा करते समय पत्तागोभी को पकाया नहीं जाता। इसकी वजह से व्यक्ति के पेट में कृमि हो सकते हैं। इसके अलावा मोमोज खाने की वजह से लोगों के पेट में इंफेक्शन भी हो सकता है।

तीखी चटनी भी है बीमारियों का घर
मोमोज का स्वाद उसके साथ मिलने वाली लाल मिर्च की चटनी और मेयोनीज के बिना अधूरा सा है; लेकिन पर क्या आप जानते हैं कि तीखी लाल मिर्च की इस चटनी को खाने से आपको पाइल्स की समस्या तक हो सकती है। बात अगर मोमोज के साथ मिलने वाली मेयोनीज की करें तो इसमें मोजूद कैलोरी की अधिक मात्रा आपका मोटापा बढ़ती है।

नोट- (यह लेख आपकी समझ और जागरूकता के लिए साझा किया गया है। अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें )

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed