खान-पान ही नहीं अस्वस्थ मसूड़े भी बन सकते है हाई ब्लड प्रेशर का कारण,शोध में खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई ब्लड प्रेशर आज की जीवनशैली में सबके लिए एक आम समस्या बन गया है। जिसकी वजह से व्यक्ति को सीढि़यां चढ़ने में थकावट, आंखों की रोशनी कम होने के साथ याद्दाश्त पर भी काफी बुरा असर पड़ने लगता है। उच्च रक्तचाप से पीड़ित व्यक्ति कि दिल की धड़कन पहले के मुकाबले तेज हो जाती है या फिर उसे अपने हृदय क्षेत्र के आसपास दर्द महसूस होता है। डब्ल्यूएचओ की मानें तो दुनिया भर में हर साल हाई ब्लड-प्रेशर की वजह से 70 लाख से अधिक मौतें होती हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण है एक्सरसाइज न करना, खाने में नमक की मात्रा का ज्यादा होना और सबसे बड़ी बात आपके अस्वस्थ दांत और मसूड़े भी हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम बढ़ा देते हैं।
इटली की 'यूनिवर्सिटी ऑफ ला एक्यूली' के शोधकर्ताओं ने शोध में पाया कि जिनके मसूड़े स्वस्थ थे, उन्हें मसूड़ों की समस्या वाले लोगों के मुकाबले रक्तचाप की समस्या कम थी। यूनिवर्सिटी से जुड़ेे डाविडे पेट्रोपाओली का कहते हैं, ''जिन्हें उच्च रक्तचाप की समस्या है, उन्हें अपने मुंह के स्वास्थ्य को पर्याप्त ध्यान देने की आवश्यकता है। '' इस शोध के लिए उच्च रक्तचाप से पीड़ित 3600 से ज्यादा लोगों के मेडिकल और डेंटल परीक्षण की समीक्षा की गई।
ब्लड प्रेशर के प्रकार
हर व्यक्ति के शरीर में ब्लड प्रेशर के दो माप शामिल होते हैं, पहला सिस्टोलिक और दूसरा डायस्टोलिक। शरीर में मौजूद दोनों मापों को उच्चतम रीडिंग और निम्नतम रीडिंग भी कहा जाता है। सामान्य रक्तचाप में उच्चतम रीडिंग यानी सिस्टोलिक 100 से 140 तक और डायस्टोलिक यानी निचली रीडिंग 60 से 90 के बीच होती है।अगर कई दिन तक किसी व्यक्ति का रक्तचाप 140/90 बना रहता है तब उसे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है।
हाई ब्लड प्रेशर से बचने के उपाय-
-नियमित रूप से एक्सरसाइज करें- अक्सर देखा गया है कि जो लोग एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल नहीं करते हैं वो हाई ब्लड प्रेशर से जल्दी पीड़ित हो जाते हैं।यही कारण है कि डॉक्टर भी रोजाना अपने रूटिन में व्यायाम को शामिल करने की सलाह देते हैं।
-शराब से परहेज- शराब आपके विभिन्न अंगों की कार्य क्षमता पर प्रभाव डालती है।शराब पीने से शरीर में नार्मल तरह से ब्लड फ्लो नहीं हो पाता और यह ब्लड प्रेशर को भी बढ़ाता है।
धूम्रपान से करें तौबा- धूम्रपान करने से ब्लड प्रेशर बहुत तेजी के साथ बढ़ता है। जिससे धमनियां कठोर बन जाती हैं और वह रक्त वाहिकाओं को चोट पहुंचाती हैं। अगर आपके परिवार में पहले से किसी को यह समस्या है तो अभी से धूम्रपान से दूरी बना लें।
नमक की मात्रा सीमित- सोडियम की अधिक मात्रा शरीर में पानी भर देती है जिससे हाई ब्लड प्रेशर होने की समस्या और पैदा हो जाती है। जो लोग पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, उन्हें नमक का प्रयोग खाने में कम करना चाहिये। अचार, नमकीन, सलाद में नमक, पकौड़ा आदि खाने से बचें।
तनाव से बचें- तनाव आपकी सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन है। बेकार का तनाव लेना बंद करें। रोज सुबह वर्कआउट, मेडिटेशन और कुछ ऐसे काम करने में मन लगाएं जिससे आपको खुशी मिलती हो।