फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Know brown or white which colour egg is better for your health

ब्रेकफास्ट में किस रंग का अंडा खाते हैं आप, भूरा या सफेद, जानें कौन सा है फायदेमंद

Thu, 06 Dec 2018 05:42 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
Know brown or white which colour egg is better for your health
- फोटो : file photo

बचपन से आपने कई बार लोगों को ये कहते, सुनते और गुनगुनाते भी सुना होगा कि संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे। हालांकि अंड़ों को लेकर युवाओं के मन को एक नया सवाल परेशान कर रहा है; और ये सवाल है कि भूरा अंडा या सफेद अंडा; कौन सा अंडा सेहत के लिए बेहतर है। आइए जानते हैं किस रंग का अंडा आपकी सेहत के लिए वरदान हो सकता है। 

विज्ञापन


ये तो हम सब जानते हैं कि अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, लेकिन आपको बता दें कि अंडे में प्रोटीन के अलावा कैल्शियम और विटामिन डी भी मौजूद होता है जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि ब्राउन या व्हाइट कौन सा अंडा खरीदना चाहिए और कौन सा हमारी सेहत के लिए बेस्ट होता है। अक्सर कहा जाता है कि दोनों तरह के अंडों में पैसों के सिवा किसी और चीज का फर्क नहीं होता है। दोनों के फायदे, क्वॉलिटी, आकार सभी कुछ एक जैसा होता है। इतना ही नहीं दोनों से शरीर को पोषण भी एक जैसा ही मिलता है। हालांकि ब्राउन अंडे में व्हाइट अंडे से थोड़ा अधिक ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो कि ना के बराबर ही होता है।  

विज्ञापन

Know brown or white which colour egg is better for your health

डाइटिशियन सिमरन सैनी का कहना है कि “अंडा 2 तरह का होता है देसी और दूसरा पोल्ट्री। देसी अंडे थोड़े मटमैले यानी कि ब्राउन रंग के होते है। जबकि पोल्ट्री के अंडे सफेद रंग के होते है। ब्राउन अंडा, व्हाइट अंडे से ज्यादा हेल्दी होता है, इसलिए लोग इन्हें खाना ज्यादा पसंद करते हैं। यही वजह है कि सफेद अंडे की तुलना में ब्राउन अंडा ज्यादा महंगा मिलता है। इसके अलावा ब्राउन अंडे में प्रोटीन, कोलेस्टॉल और कैलोरी की मात्रा सफेद अंडे की तुलना में ज्यादा होती है। हालांकि हाल ही में हुई रिसर्च का तो कुछ और ही कहना है।जानते हैं क्या कहती है ये नई रिसर्च। 

Know brown or white which colour egg is better for your health
egg

लोगों का मानना है कि व्हाइट अंडों की तुलना में ब्राउन अंडे नेचुरल माने जाते है। लेकिन हाल ही में हुई एक रिसर्च ने इस सोच को झुठला दिया है। इस रिसर्च के अनुसार, सभी अंडे साइज और कलर में अलग होने के बावजूद पौष्टिक रूप से एक जैसे होते हैं। सभी अंडों में लगभग उसी मात्रा में विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और कैलोरी मौजूद होती है। अंडे के रंग से उसके पौष्टिक तत्वों पर कोई असर नहीं पड़ता है। 

विज्ञापन

Know brown or white which colour egg is better for your health
egg - फोटो : file photo

शोधकर्ताओं ने बताया कि अंडों के रंग से नहीं बल्कि मुर्गियों की डाइट से अंडों की पौष्टिकता पर असर पड़ता है। जो मुर्गियां हमेशा सूर्य के संपर्क में रहती हैं और अच्छा खाना खाती हैं उनके अंडों में सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं और वो ज्यादा हेल्दी होते हैं। वहीं ऐसी मुर्गियां जो किसी बंद कमरे में रहती हैं और जिन्हें खाने के लिए अच्छा आहार नहीं मिलता। उनके अंडे ज्यादा हाल्दी नहीं होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed