फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   know about how much protein need for boy

जानिए बच्चों के लिए दिनभर में कितने प्रोटीन की जरूरत है?

Sun, 17 Feb 2019 12:08 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 17 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
know about how much protein need for boy
protein

बच्चों की सेहत को लेकर हर मां-बाप परेशान रहते हैं। उनको बसी इसी बात की चिंता होती है कि कहीं बच्चा प्रोटीन की कमी के चलते कमजोर न हो जाए। इसके चलते वह अपने बच्चों को प्रोटीन शेक या फिर बाहरी प्रोटीन प्रोडक्टस का सेवन कराते हैं जो कि उनके लिए घातक साबित हो सकता है। इसलिए आज इस बात को जान लीजिए कि आखिर किस उम्र के बच्चे को कितनी मात्रा में प्रोटीन की जरुरत है और कैसे प्रोटीन दें। 

विज्ञापन

किस उम्र के बच्चों को कितने प्रोटीन की जरूरत
डॉक्टरों के मुताबिक अगर आपका बच्चा 7 महीने से 12 महीने का है तो उसे हर रोज 11 ग्राम प्रोटीन दें। अगर आपके बच्चे की उम्र 1 से 3 साल का है तो 13 ग्राम प्रोटीन की जरूरत है। इसके अलावा अगर बच्चे की उम्र 4 से 8 साल की है तो उसे हर रोज 19 ग्राम प्रोटीन दें। 9 से 13 साल की उम्र है तो 34 ग्राम प्रोटीन की जरूरत है। वहीं 14 से 18 साल के लड़कों को 52 ग्राम जबकि लड़कियों को 46 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। 
 

किस तरह दें बच्चों को प्रोटीन
प्रचुर मात्रा में बच्चों को प्रोटीन देने के लिए उन्हें दिन बर में तीन बार संतुलित भोजन दें और एक या दो बार दिन में स्नैक्स परोसें। हर बार के आहार में तीन से चार अलग-अलग फूड ग्रुप लें। फल, सब्जियां, अनाज, प्रोटीन और डेयरी आदि से खाने की चीजें चुनें। डेयरी प्रोडक्ट्स आठ साल से कम उम्र के बच्चे को दो बार दें जबकि आठ साल से अदिक उम्र वाले बच्चों को तीन बार डेयरी प्रोडक्ट्स दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

know about how much protein need for boy
protein

शोधकर्ताओं ने दी चेतावनी
आजकल हर माता-पिता अपने बच्चों को प्रोटीन के नाम पर प्रोटीन शेक दे देते हैं जो कि सही चीज नहीं है। शोधकर्ताओं ने भी बच्चों के माता-पिता को बताया कि बच्चों को डेयरी स्त्रोत और अन्य तरह से बहुत ज्यादा मात्रा में प्रोटीन देने से उनमें आगे चलकर ओबेसिटी का खतरा बहुत ज्यादा हो सकता है। 

प्रोटीन से जुड़ी कुछ जानकारियां
बच्चों को संतुलित आहार देना भी बहुत जरूरी होता है पर इसका मायने यह नहीं है कि आप बस प्रोटीन को लेकर चिंतित हो। बता दें कि स्टार्चयुक्त फूड में भी प्रोटीन होता है। आधा कप चावल में 2 ग्राम प्रोटीन होता है। एक स्लाइस ब्रेड में 2 ग्राम प्रोटीन होता है। जबकि आधा कप पके हुए स्पैगेटी में चार ग्राम प्रोटीन होता है। रिसर्च में यह भी सामने आया है कि पिकी इटर्स को भी पर्याप्त मात्रा में मैक्रोन्यूट्रिएंट्स मिल जाता है।

नोटः  यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। बच्चों को प्रोटीन देने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed