{"_id":"570919894f1c1bbf1fc810ca","slug":"impact-of-heart-beat-on-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल की धड़कन का शरीर पर पड़ता है असर","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
दिल की धड़कन का शरीर पर पड़ता है असर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
दिल की धड़कन का हमारी सेहत पर काफी असर
- फोटो : Thinkstcok
दिल की धड़कन का हमारी सेहत पर काफी असर पड़ता है। हालिया शोध में खुलासा हुआ है कि दिल की धड़कन बढ़ने या घटने से लोगों की शारीरिक क्षमता बुरी तरह प्रभावित हो जाती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक आमतौर पर दिल की धड़कन की गति में बदलाव आता रहता है। दिल की धड़कन कम होने पर लोगों की चलने की गति और काम करने की क्षमता में कमी आ जाती है।
विज्ञापन
अर्रहिथमिया एंड इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक दिल की धड़कन कम होने पर व्यक्ति की शारीरिक क्षमता कम हो जाती है, जबकि दिल की धड़कन बढ़ने पर स्ट्रोक, हार्ट फेल होने समेत अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में दिल के धड़कने की गति को दुरुस्त रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन