अगर बेहद शौक से पीते हैं कॉफी और एक भी दिन बिना पिए नहीं रह पाते तो ये खबर आपके लिए पढ़ना बहुत जरुरी है। हालांकि कॉफी को लेकर हमेशा सवाल उठते रहते हैं कि ये सेहत के लिए नुकसानदायक है या फायदेमंद। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ देशों में कॉफी को स्टोर करके रखने पर रोक लगाई गयी है। स्टोर करके रखी गयी कॉफी के भी कई नुकसान हैं, जानिए यहां।
स्विट्जरलैंड की सरकार ने हाल ही में एकत्रित करके रखी गयी कॉफी को मानव अस्तित्व के लिए 'अनावश्यक' घोषित किया है। साथ ही, कॉफी के अपने आपातकालीन भंडार को समाप्त करना चाहती है। स्विट्जरलैंड ने विश्व युद्ध प्रथम और विश्व युद्ध द्वितीय के बीच हुई कमी से बचने के लिए कॉफी के आपातकालीन भंडारण शुरू किया था।
युद्ध, प्राकृतिक आपदाओं या महामारियों से निपटने के लिए बाद के दशकों में भी यह जारी रहा। हालांकि अब इस प्रक्रिया की 2022 के अंत तक समाप्त होने की उम्मीद की जा रही है। लेकिन इसे जल्द खत्म करने का विरोध बढ़ रहा है। अब तक 15,300 टन कॉफी की बचत हुई है। जो पुरे देश में करीब तीन महीने तक चलाने के लिए पर्याप्त है।
कॉफी पर रोक क्यों?
सरकार का कहना है कि कॉफी "जीवन के लिए आवश्यक नहीं है" इसलिए आपातकालीन भंडारों में एकत्रित कॉफी को खत्म कर देना चाहिए। फेडरल ऑफिस फॉर नेशनल इकोनॉमिक सप्लाई के अनुसार, "कॉफी में लगभग कोई कैलोरी नहीं होती है और इसलिए शारीरिक दृष्टिकोण से, पोषण की सुरक्षा में योगदान नहीं करती है।"
यह योजना कुछ दिन पहले सार्वजनिक टिप्पणी के लिए जारी की गई है और नवंबर में अपेक्षित अंतिम निर्णय आ जाएंगे।लेकिन हर कोई इसे लेकर खुश नहीं है। स्विट्जरलैंड के खाद्य भंडार की देखरेख करने वाली संस्था रिजुविजनस के अनुसार, 15 में से 12 कंपनियों का कहना है कि वे देश में स्टॉकपाइल कॉफी जारी रखना चाहते हैं।
स्विस कॉफी कितना पीते हैं?
अंतर्राष्ट्रीय कॉफी संगठन के अनुसार, स्विट्जरलैंड के लोग कॉफी के बड़े प्रशंसक हैं, प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष लगभग 9 किग्रा खपत करता है। यह ब्रिटेन में कॉफी की खपत से लगभग तिगुना है, जहां प्रति वर्ष 3.3 किलोग्राम प्रति व्यक्ति खपत करता है।