फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बड़ी बीमारी को मात देते हैं सेब और अमरुद, दुनिया भर में चल रहा शोध

Sat, 30 Mar 2019 12:20 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 30 Mar 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
health benefits of apple and guava cure cancer and other diseases find research

किसी भी रोग या बीमारी से बचने के लिए जरुरी है संयमित रहना और स्वास्थ संबंधी जानकारी होना। अगर ये दो चीज गांठ बांध लें तो आप काफी हद तक बीमारियों को हरा सकते हैं। क्या आप जानते हैं सेब और अमरुद ऐसे फल हैं जो कैंसर जैसी बड़ी बीमारी को आपसे कोसों दूर रखते हैं। साथ ही, कुछ ऐसी स्वास्थ संबंधी चीजें हैं जिनपर हम अक्सर ध्यान नहीं देते इन फलों के सेवन से काफी परेशानियां दूर हो जाती है। जानिए इनमें छिपे गुणों के बारे में। 

health benefits of apple and guava cure cancer and other diseases find research
इन दोनों फलों की खासियत ये है कि आज विश्व की अनेक प्रयोगशालाओं में इनके कैंसररोधि गुणों पर शोध चल रही है। सेब और अमरूद दोनो फलों को रोगियों का फल कहा जाता है यानी इनमें रोगों को खत्म कर देनी की क्षमता होती है। 
health benefits of apple and guava cure cancer and other diseases find research
सेब से लिवर कैंसर को खत्म करने में फायदा होता है। जर्नल ऑफ फूड केमेस्ट्री में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, सेब के छिलकों में लिवर कैंसर से निपटने के बेहद रोचक गुण हैं, सेब में पाया जाने वाले प्रमुख रसायनों में से एक फ्लोरेटिन, लिवर कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of apple and guava cure cancer and other diseases find research
मोलेक्युलर न्युट्रिशन एंड फूड रिसर्च प्रकाशित एक शोध के अनुसार सेब की मदद से महिलाओं के स्तन कैंसर को काबू करने वाले परिणाम प्राप्त हुए हैं। जर्नल ऑफ कॉम्प्लेमेंट्री एंड इंटीग्रेटिव मेडिसिन में प्रकाशित वैज्ञानिक रयान साटो और उनके साथियों द्वारा एक क्लीनिकल रिसर्च में बताया गया है कि अमरूद की पत्तियों, छाल और फलों का सत्व बी 16 मेलानोमा कोशिकाओं की वृद्धि रोकने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
health benefits of apple and guava cure cancer and other diseases find research
कैंसर प्रिवेशन रिसर्च जर्नल में एक शोध रिपोर्ट के अनुसार, अमरूद प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में काफी मददगार हो सकता है। साथ ही इसी रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि अमरूद ट्यूमर बनने की प्रक्रिया को रोकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed