{"_id":"39d59408-1380-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"how-to-gain-weight-in-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिनों में ऐसे बढ़ाएं वजन ","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
सात दिनों में ऐसे बढ़ाएं वजन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 11 Oct 2012 02:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहतमंद तरीके से वजन बढ़ाना भी उतना ही चुनौतीपूर्ण है जितना कि वजन घटाना है। अगर कोई व्यक्ति अंडरवेट हैं तो सेहतमंद तरीके से वजन बढ़ाना आपके लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। तो चलिए, हम आपकी इस मुश्किल को कुछ हद तक आसान कर देते हैं।
विज्ञापन
आज हम आपको सेहतमंद तरीके से सात दिनों में वजन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दे रहे हैं जिससे आठवें दिन आपका कायापलट तो नहीं होगा लेकिन आपका वजन कुछ हद तक तो बढ़ेगा ही।
विज्ञापन
लो फैट पर हाइ कैलोरी डाइट
वजन बढ़ाने के लिए हेल्दी डाइट से समझौता कतई वाजिब नहीं। वजन बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में थोड़े फेरबदल करें। ऐसी चीजें अधिक लें जिसमें फैट्स कम हों और कैलोरी अधिक जैसे नट्स, स्टार्च युक्त सब्जियां, प्याज, अनाज, बटर, दूध, फल आदि। इनसे आपके शरीर में कैलोरी बढ़ेंगी न कि चर्बी।प्रतिदिन अपनी डाइट में आप जितनी कैलोरी लेते हैं, नए डाइट प्लान में अतिरिक्त 500 कैलोरी की डाइट और लें।
विज्ञापन
नियमित एक्सरसाइज
जिस तरह वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है, उसी तरह वजन बढ़ाने के लिए भी एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। वजन बढ़ाने के लिए अपने वर्कआउट में थोड़ा बदलाव करें। वेट लिफ्ट और कंपाउंड एक्सरसाइज वजन बढ़ाने में फायदेमंद हैं। आप डिप्स, डेडलिफ्ट्स, कर्ल्स आदि एक्सरसाइज को अपने वर्कआउट में शामिल कर सकते हैं।
प्रोटीन व कार्बोहाइट्रेट की अधिकता
वजन बढ़ाने के लिए डाइट बढ़ाना जरूरी है पर इसका भी एक तरीका होना चाहिए। एक साथ बहुत अधिक खाने के बजाय थोड़े-थोड़े अंतराल पर अधिक कैलोरी वाली डाइट लेते रहें। दिन में हर दो से तीन घंटे के भीतर प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की अधिकता वाली चीजें खाएं।
इसी तरह कैफीन, चाय आदि के सेवन से कैलोरी तो बढ़ती है पर इनका अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ऐसे में आप इनकी जगह फलों के जूस, शेक, लस्सी आदि का सेवन बढ़ाएं जिससे कैलोरी भी बढ़े और सेहत को नुकसान भी नहीं पहुंचे।