{"_id":"3c399318-5be0-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"how-to-change-muscles-workouts","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसल्स को चौंका दीजिए ","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
मसल्स को चौंका दीजिए
तोयज कुमार सिंह
Updated Fri, 11 Jan 2013 04:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रिक्शेवाला हर रोज दो लोगों को बैठा कर दो किलोमीटर आराम से रिक्शा खींच लेता था। एक हाथ ठेलेवाला एक आदमी को बैठा को दो किलोमीटर तक ठेला ढकेल लेता था। एक दिन रिक्शेवाले को हाथ ठेला और हाथ ठेलेवाले को रिक्शा दिया गया, दोनों बड़ी मुश्किल से दो किलोमीटर का फासला तय कर पाए। कारण पूछा तो दोनों बोले, आदत नहीं है ना।
विज्ञापन
मसल्स का एक खास ग्रुप रिक्शा खींचने और एक खास ग्रुप ठेला ढकेलने में इस्तेमाल होता है। जिन मसल्स का इस्तेमाल दोनों में कॉमन है, उन्होंने वर्कआउट बदलने के बाद खास परेशानी खड़ी नहीं की होगी और जो नए मसल्स इस्तेमाल हुए होंगे उन्होंने दर्द को फील किया होगा। यही है बदलाव का असर।
विज्ञापन
लंबे समय से एक ही वर्कआउट या एक ही तरह के वर्कआउट को आपका शारीर अच्छी तरह पहचान चुका होता है। मसल्स के भीतर भी मसल्स की ऐसी तहें होती हैं तो अलग-अलग किस्म की एक्टिविटी से प्रभावित होती हैं। मसलन बहुत से ऐसे मसल्स होते हैं, जो चंद रैप में ही एक्टिव हो जाते हैं और चंद ऐसे होते हैं, जो कई रैप के बाद। इसलिए हमारा फोकस इस बार बदलाव पर है।
विज्ञापन
कहां करें बदलाव : आप हर स्तर पर चीजें बदल सकते हैं। सोमवार को चेस्ट की एक्सरसाइज करते हैं तो उसे बुधवार पर ले जाएं। आप सबसे पहले फ्लैट बेंच करते हैं तो उसके बदले इंक्लाइन करें। कुल मिलाकर कसरत का दिन, वक्त, जिम में बिताए गए घंटे, रैप, सेट और इंटेंसिटी हर जगह बदलाव की गुंजाइश है। यहां तक कि आप कसरत वाली रॉड भी बदल सकते हैं, इससे भी आपकी बॉडी चौंक जाएगी। आप चाहें तो कुछ कसरतों को थोड़े वक्त के लिए छोड़ भी सकते हैं। उनके बदले नई एक्सरसाइज ढूंढें।
अगर आप एक दिन एक मसल्स ग्रुप की ही एक्सरसाइज करते हैं, तो दो को आपस में जोड़ सकते हैं। मसलन चेस्ट के साथ ट्राइसेप्स, बैक के साथ बाइसेप्स, थाई और शोल्डर वगैरा।
कब से शुरू करें : लंबे समय से करीब-करीब एक जैसा वर्कआउट फॉलो कर रहे हैं तो कल से ही उसे बदल डालिए इसके लिए आपको किसी तरह की तैयारी करने की जरूरत नहीं। ब्रेेक पर जाने की जरूरत भी नहीं क्योंकि ब्रेक पर जाकर लौटना मसल्स को चौंकाने की एक अन्य तकनीक है। उसे फिर कभी इस्तेमाल करेंगे।