कोरोना वायरस कहां से और कैसे फैला, इसको लेकर अभी भी शोध हो रहे हैं, लेकिन ऐसा माना जाता है कि इसकी शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई। हालांकि अब कहा जा रहा है कि चीन ने इस वायरस को कंट्रोल कर लिया है। उसने ऐसा कैसे किया? आइए जानते हैं इस बारे में विशेषज्ञ क्या कहते हैं।
{"_id":"5f40ff4f89ff3c5040069006","slug":"how-coronavirus-control-in-china-happened-know-what-expert-says","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कोरोना वायरस चीन से निकला तो वहां कंट्रोल कैसे हो गया? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: कोरोना वायरस चीन से निकला तो वहां कंट्रोल कैसे हो गया? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
Sat, 22 Aug 2020 04:56 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 22 Aug 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
जिनमें एंटीबाडीज पाए गए हैं, उन्हें दूसरों से कैसे बचना है?
- डॉ. बलबीर सिंह के मुताबिक, 'ऐसा कहना गलत होगा कि जिसमें एंटीबॉडीज बन गए हैं, वो सुरक्षित हैं। चूंकि यह नया वायरस है, इसलिए इसमें कुछ कहा नहीं जा सकता है। जिनमें एंटीबॉडीज बने हैं, वे ऐसा न सोचें कि वे अब पूरी तरह सुरक्षित हैं और कहीं भी आ-जा सकते हैं बल्कि उन्हें भी अभी पूरी तरह से सावधान रहना है।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल से क्या उम्मीद है?
- डॉ. बलबीर सिंह कहते हैं, 'किसी भी वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के बाद करीब तीन महीने का इंतजार करते हैं। अगर ट्रायल अगस्त के पहले हफ्ते में शुरू हुआ होगा, तो अक्तूबर के अंत तक वैक्सीन आने की उम्मीद है और अगर आगे बढ़े तो दिसंबर के पहले सप्ताह तक वैक्सीन आ जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
वायरस के स्वरुप में क्या कोई बदलाव देखने को मिल रहा है?
- डॉ. बलबीर सिंह बताते हैं, 'वायरस में बदलाव हुआ है या नहीं, अभी यह कहना मुश्किल है, लेकिन मई, जून, जुलाई में जैसे मामले देखने को मिले थे, वैसे केस अभी सामने नहीं आ रहे हैं। फिर भी हमें यह नहीं समझना है कि वायरस खत्म हो गया है। बचाव पहले की तरह ही करना है। हालांकि अभी ये पता नहीं चला है कि ऐसा क्यों हो रहा है। कहीं न कहीं हमारी इम्यूनिटी पहले से ज्यादा वायरस से लड़ने के लिए तैयार हो गई है।'
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
देश में कुछ 90 या 100 साल की उम्र के लोगों ने भी कोरोना को हराया है, इसकी क्या वजह है?
- डॉ. बलबीर सिंह के मुताबिक, 'जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है, कुछ लोग ज्यादा इम्यून हो गए हैं तो कुछ में पर्सनल इम्यूनिटी पहले से है। इसके अलावा अब हमारे पास बहुत सी दवाइयां आ गई हैं। ये दवाइयां लोगों को रिकवर करने में मदद कर रही हैं। एक और बात, शायद वायरस म्यूटेट हो रहा है, जिसके कारण संक्रमण अब उतना गंभीर नहीं है। हालांकि यह संभावना मात्र है।'