फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना वायरस चीन से निकला तो वहां कंट्रोल कैसे हो गया? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Sat, 22 Aug 2020 04:56 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 22 Aug 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
How Coronavirus control in China happened know what expert says
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस कहां से और कैसे फैला, इसको लेकर अभी भी शोध हो रहे हैं, लेकिन ऐसा माना जाता है कि इसकी शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई। हालांकि अब कहा जा रहा है कि चीन ने इस वायरस को कंट्रोल कर लिया है। उसने ऐसा कैसे किया? आइए जानते हैं इस बारे में विशेषज्ञ क्या कहते हैं। 



कोरोना वायरस चीन से निकला तो वहां कैसे कंट्रोल हो गया? 

मैक्स अस्पताल के डॉ. बलबीर सिंह के मुताबिक, 'ऐसा माना गया है कि कोविड-19 चीन के वुहान शहर से निकला है। शुरू में वहां यह वायरस काफी तेजी से फैला और विश्व के दूसरे देशों तक पहुंचा। अभी भी वायरस दुनिया के कई देशों में फैला हुआ है। भारत, अमेरिका जैसे कई देशों में छह महीने से मौजूद है, लेकिन चीन में वायरस के मामले अब नहीं हैं। वायरस कैसे कंट्रोल हुआ, यह चीन ने नहीं बताया है। ध्यान रहे भारत में अभी वायरस खत्म नहीं हुआ है, इसलिए इस पूरे साल मास्क और हाथ ही सफाई का ध्यान रखें। बचाव के नियमों का पालन करते रहें।' 

How Coronavirus control in China happened know what expert says
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

जिनमें एंटीबाडीज पाए गए हैं, उन्हें दूसरों से कैसे बचना है? 

  • डॉ. बलबीर सिंह के मुताबिक, 'ऐसा कहना गलत होगा कि जिसमें एंटीबॉडीज बन गए हैं, वो सुरक्षित हैं। चूंकि यह नया वायरस है, इसलिए इसमें कुछ कहा नहीं जा सकता है। जिनमें एंटीबॉडीज बने हैं, वे ऐसा न सोचें कि वे अब पूरी तरह सुरक्षित हैं और कहीं भी आ-जा सकते हैं बल्कि उन्हें भी अभी पूरी तरह से सावधान रहना है।' 
How Coronavirus control in China happened know what expert says
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल से क्या उम्मीद है? 

  • डॉ. बलबीर सिंह कहते हैं, 'किसी भी वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के बाद करीब तीन महीने का इंतजार करते हैं। अगर ट्रायल अगस्त के पहले हफ्ते में शुरू हुआ होगा, तो अक्तूबर के अंत तक वैक्सीन आने की उम्मीद है और अगर आगे बढ़े तो दिसंबर के पहले सप्ताह तक वैक्सीन आ जाएगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
How Coronavirus control in China happened know what expert says
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

वायरस के स्वरुप में क्या कोई बदलाव देखने को मिल रहा है? 

  • डॉ. बलबीर सिंह बताते हैं, 'वायरस में बदलाव हुआ है या नहीं, अभी यह कहना मुश्किल है, लेकिन मई, जून, जुलाई में जैसे मामले देखने को मिले थे, वैसे केस अभी सामने नहीं आ रहे हैं। फिर भी हमें यह नहीं समझना है कि वायरस खत्म हो गया है। बचाव पहले की तरह ही करना है। हालांकि अभी ये पता नहीं चला है कि ऐसा क्यों हो रहा है। कहीं न कहीं हमारी इम्यूनिटी पहले से ज्यादा वायरस से लड़ने के लिए तैयार हो गई है।' 
विज्ञापन
How Coronavirus control in China happened know what expert says
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

देश में कुछ 90 या 100 साल की उम्र के लोगों ने भी कोरोना को हराया है, इसकी क्या वजह है? 

  • डॉ. बलबीर सिंह के मुताबिक, 'जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है, कुछ लोग ज्यादा इम्यून हो गए हैं तो कुछ में पर्सनल इम्यूनिटी पहले से है। इसके अलावा अब हमारे पास बहुत सी दवाइयां आ गई हैं। ये दवाइयां लोगों को रिकवर करने में मदद कर रही हैं। एक और बात, शायद वायरस म्यूटेट हो रहा है, जिसके कारण संक्रमण अब उतना गंभीर नहीं है। हालांकि यह संभावना मात्र है।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed