सर्दी- जुकाम की समस्या काफी आम होती है। मौसम में बदलाव के समय ये समस्या अधिक होने की संभावना रहती है। सर्दी- जुकाम को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आज हम आपको सर्दी-जुकाम को ठीक करने के कुछ घरेलू उपाय बताएंगे। इन उपायों को करने से आपको सर्दी-जुकाम से तुरंत आराम मिल जाएगा। आमतौर पर लोग सर्दी-जुकाम को ठीक करने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, परंतु आप इन घरेलू उपायों से भी सर्दी- जुकाम को दूर कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए सर्दी- जुकाम की समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय...
{"_id":"5f53d99c38ce2c395a6d5609","slug":"home-remedies-to-treat-cough-and-cold-in-hindi-cold-and-cough-remedies-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दी- जुकाम की समस्या में आजमाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सर्दी- जुकाम की समस्या में आजमाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
Fri, 04 Dec 2020 03:02 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Fri, 04 Dec 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
सर्दी- जुकाम की समस्या काफी आम होती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
सर्दी- जुकाम में शहद, नींबू, दालचीनी और अदरक की चाय काफी फायदेमंद होती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शहद, नींबू, दालचीनी और अदरक की चाय
- सर्दी- जुकाम में शहद, नींबू, दालचीनी और अदरक की चाय काफी फायदेमंद होती है। सर्दी- जुकाम में आप इस चाय का सेवन दिन में दो से तीन बार कर सकते हैं। इस चाय का सेवन करने से आपको सर्दी- जुकाम से तुरंत आराम मिलेगा।
सर्दी- जुकाम में आप सीमित मात्रा में खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खट्टे फलों का सेवन
- सर्दी- जुकाम में आप सीमित मात्रा में खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं। सीमित मात्रा में खट्टे फलों का सेवन करने से सर्दी- जुकाम से आराम मिलता है। खट्टे फलों में विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक होता है। सर्दी-जुकाम में अधिक मात्रा में खट्टे फलों का सेवन करने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पानी से भाप लेने से सर्दी-जुकाम से छुटकारा मिल जाएगा- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
नीलगिरी का तेल
- नीलगिरी के तेल की मदद से आप सर्दी- जुकाम से छुटकारा पा सकते हैं। सर्दी- जुकाम से छुटकारा पाने के लिए नीलगिरी के तेल की एक या दो बूंद पानी में डाल लें और इस पानी को उबाल लें। उसके बाद उबले पानी से भाप लें। इस पानी से भाप लेने से सर्दी-जुकाम से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
सर्दी-जुकाम को दूर करने के लिए हल्दी वाले दूध का सेवन करें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
हल्दी वाला दूध
- हल्दी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। सर्दी-जुकाम को दूर करने के लिए हल्दी वाले दूध का सेवन करें। हल्दी वाले दूध का सेवन करने से आपको सर्दी- जुकाम से छुटकारा मिल सकता है।